Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया की जीत से भावुक हुए रोहित शर्मा, आँख में आए आँसू, विराट ने संभाला, वीडियो वायरल

इंग्लैंड के खिलाफ जीत मिलने के बाद जब सभी प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे। तब रोहित शर्मा दरवाजे के पास चेयर पर बैठे हुए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 1:04:25

टीम इंडिया की जीत से भावुक हुए रोहित शर्मा, आँख में आए आँसू, विराट ने संभाला, वीडियो वायरल

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया, तो अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी से तीन-तीन विकेट हासिल किए। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया है और फाइनल में जगह बनाई है।

इंग्लैंड के खिलाफ जीत मिलने के बाद जब सभी प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे। तब रोहित शर्मा दरवाजे के पास चेयर पर बैठे हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने एक हाथ से चेहरा ढक लिया और उनकी आंखों में आंसू थे। वह शायद इस वजह से इमोशनल हुए कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। भारत को एक और चांस मिला है ट्रॉफी जीतने का। विराट कोहली जाते समय उनके हाथ पर हाथ रखते हैं और फिर अंदर चले जाते हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ही भारतीय टीम को हराया था। अब भारत ने उस हार का बदला ले लिया है।

भारतीय टीम ने कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 और 2014 में भी फाइनल में पहुंची थी। साल 2007 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। वहीं 2014 में श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका की टीम से होगा।

rohit sharm,team indias victory,tears,virat kohli,team india icc world cup 2024 final,video went viral,t20 world cup 2024 semifinal टीम इंडिया इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इस दौरान रोहिच शर्मा ने 57 रन बनाए। इस पारी में रोहित ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव ने उनका अच्छा साथ निभाया। इन दोनों ही प्लेयर्स ने भारतीय टीम के जीत की नींव रख दी। उन्होंने 36 गेंदों पर 47 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने अंत में 23 रन बनाए। इसके बाद टारगेट को चेज करते समय इंग्लैंड की टीम कभी भी लय में नजर नहीं आई। टीम के लिए हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology