न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित ने बतौर ओपनर पूरे किए 11 हजार रन, जानें-किस मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से रह गए पीछे

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल ग्राउंड पर पांच मैच की सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Sep 2021 8:25:00

रोहित ने बतौर ओपनर पूरे किए 11 हजार रन, जानें-किस मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से रह गए पीछे

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल ग्राउंड पर पांच मैच की सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। आज शनिवार को भारत की दूसरी पारी के दौरान दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर बतौर ओपनर 11 हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने ये उपलब्धि 246वीं पारी खेलते हुए हासिल की। इसके साथ ही वे बतौर ओपनर सबसे तेजी से 11 हजार रन पूरे करने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। सचिन ने यह मील का पत्थर 241 पारियों में छुआ था। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन (251) तीसरे, भारत के सुनील गावस्कर (258) चौथे और वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज (261) पांचवें स्थान पर हैं।

विश्व कप में 5 शतक ठोकने के बाद रोहित को मिली टेस्ट में ओपनिंग

रोहित ने साल 2019 में इंग्लैंड की मेजबानी में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़े थे। उसके बाद उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी बतौर ओपनर खेलने का मौका मिला। साल 2013 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले रोहित अब 50 टेस्ट के करीब पहुंच गए हैं। इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले आलोचक रोहित पर सवाल उठा रहे थे।

हालांकि रोहित ने गजब का खेल दिखा सबका मुंह बंद कर दिया है। रोहित ने आज अपनी पारी के दौरान कुछ और रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में पहली बार एक सीरीज में 700 से ज्यादा गेंदें खेल ली हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीसरी बार पचास से ज्यादा रनों की पारी खेली है। ये कारनामा करने वाले वो भारत के महज चौथे ओपनर हैं।

बर्न्स ने दो बार दिया रोहित को जीवनदान

दूसरी पारी में रोहित शर्मा को 6 और 31 रन के निजी स्कोर पर दो जीवनदान मिल चुके हैं। दोनों ही बार इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स ने उनका कैच छोड़ा। खेल के दूसरे दिन शुक्रवार को एंडरसन की गेंद ऑफ स्टम्प से थोड़ी बाहर थी। रोहित ने उसे ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सैकंड स्लिप पर खड़े बर्न्स की दाईं तरफ गई। बर्न्स ने कैच छोड़ दिया और गेंद सीमारेखा के बाहर चली गई।

आज रोहित ने तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर डिफेंसिव शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए एक बार फिर स्लिप में खड़े बर्न्स की तरफ गई, लेकिन वे कैच नहीं कर पाए। बर्न्स की फील्डिंग पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने चुटकी ली है। उन्होंने लिखा कि रोरी बर्न्स को आज शाम मेरी फील्डिंग एकेडमी में आमंत्रित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत