न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजर बिन्नी ने दिए संकेत, भारत-पाक के बीच फिर शुरू होगी क्रिकेट सीरीज!

राजनीतिक परिस्थितियों और बॉर्डर पर चलते तनाव के कारण भारत पाकिस्तान के रिश्ते मधुर नहीं हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 2:20:19

रोजर बिन्नी ने दिए संकेत, भारत-पाक के बीच फिर शुरू होगी क्रिकेट सीरीज!

नई दिल्ली। राजनीतिक परिस्थितियों और बॉर्डर पर चलते तनाव के कारण भारत पाकिस्तान के रिश्ते मधुर नहीं हैं। इसी के चलते पिछले 12 साल से भारत-पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जा सकी है। दोनों देश सिर्फ एशिया कप या फिर आईसीसी के इवेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। एशिया कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के न्योते पर पाकिस्तान के दौरे से लौटे बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला वहां की गई मेहमान नवाजी से बेहद खुश नजर आए। जब उनसे भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज फिर से शुरू करने को लेकर सवाल किया तो रोजर बिन्नी ने इसके संकेत दिए।

गौरतलब है कि बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी पाकिस्तान की मेहमान नवाजी से गदगद हैं। वहीं, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि क्रिकेट से ही दोनों देशों के संबंध सुधर सकते हैं। बीसीसीआई के ये दोनों पदाधिकारी बुधवार को ही अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौटे हैं। यह पिछले 17 सालों में पहली बार है जब बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने पाकिस्तान का दौरा किया है।

दरअसल, सियासी तनाव के कारण पिछले 12 साल से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। पाकिस्तान के दौरे से लौटे बीसीसीआई अध्यक्ष से जब भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज फिर से शुरू होने की संभावना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे इस पर निर्णय नहीं ले सकते। ये मामला सरकार से जुड़ा है और हमारी सरकार ही इस पर फैसला लेगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि ऐसा होगा। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भारत में मैच खेलेगी।

मेहमान नवाजी से खुश हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

रोजर बिन्नी ने कहा कि पाकिस्तान के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात बहुत अच्छी रही। वहां हमारी खूब खातिरदारी की गई। हमारा मुख्य एजेंडा मैच देखना और उनसे बातचीत करना था। कुल मिलाकर हमारा पाकिस्तान का दौरा शानदार रहा। वहीं, राजीव शुक्ला ने कहा कि 'हमारी मुलाकात अच्छी रही। पीसीबी ने हमारा अच्छे से ख्याल रखा। सुरक्षा काफी कड़ी और व्यवस्थाएं शानदार थीं।

10 सितंबर को आमने-सामने होगी भारत और पाकिस्तान की टीम
गौरतलब है कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में हो रहा है। भारतीय टीम के मुकाबले श्रीलंकाई सरजमीं पर खेले जाने हैं। इसके अलावा टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम एशिया कप सुपर-4 राउंड में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम सुपर-4 राउंड में बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ खेलेगी। भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना सुपर-4 राउंड में 10 सितंबर को होना है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत