न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...तो इन्होंने दी थी कोहली को कप्तानी छोड़ने की सलाह, नॉर्त्जे ने फेंकी सबसे तेज गेंद, राशिद की ‘फिफ्टी’

पिछले गुरुवार को तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अचानक सबको चौंका दिया था। कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 11:57:00

...तो इन्होंने दी थी कोहली को कप्तानी छोड़ने की सलाह, नॉर्त्जे ने फेंकी सबसे तेज गेंद, राशिद की ‘फिफ्टी’

पिछले गुरुवार को तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अचानक सबको चौंका दिया था। कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की थी कि वे अक्टूबर-नवंबर में ओमान व यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी को अलविदा कह देंगे। अब कोहली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने कोहली को टी20 के साथ-साथ वनडे की भी कप्तानी छोड़ने का सुझाव दिया था।

शास्त्री ने उन्हें बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कहा था। साथ ही कोहली को टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी जारी रखने के लिए कहा था। इंडिया अहेड के मुताबिक शास्त्री ने यह सुझाव कोहली को प्रेरित करने के लिए दिया था, जिससे कि वे दुनिया के टॉप बल्लेबाज बने रहें। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि कोहली की कप्तानी के बारे में बात तब शुरू हुई जब भारत ने उनके बगैर ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी। कोहली को 2023 से पहले किसी भी समय वनडे कप्तानी छोड़नी पड़ सकती है, यदि चीजें योजना के अनुसार नहीं होती हैं।

शास्त्री ने लगभग छह माह पहले कोहली से बात की थी, लेकिन वे नहीं माने। कोहली वनडे में नेतृत्व करने के इच्छुक हैं और इसीलिए उन्होंने केवल टी20 से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। यहां तक कि बोर्ड भी इस बात पर चर्चा कर रहा था कि कोहली को बल्लेबाज के रूप में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कोहली के पास एक खिलाड़ी के रूप में बहुत कुछ बचा है।

virat kohli,ravi shastri,team india,ipl-14,anrich nortje,delhi capitals,rashid khan,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

आईपीएल-14 : रफ्तार का कहर बरपा रहे हैं दिल्ली के नॉर्त्जे

आईपीएल-14 में दिल्ली कैपिटल्स के दाएं हाथ के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे रफ्तार से कहर बरपा रहे हैं। नॉर्त्जे आईपीएल-14 के पहले चरण में नहीं खेल पाए थे। नॉर्त्जे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पहले दो ओवर में सभी गेंदें 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऊपर डाली। इस दौरान उन्होंने 151.7 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी जो इस आईपीएल की सबसे तेज बॉल है।

नोर्त्जे की गति देख कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर चुटकी ली। उन्होंने लिखा, ‘ओवर स्पीडिंग का चालान काटो।’ नॉर्त्जे आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज भी हैं। नॉर्त्जे ने आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 156.2 और 155.4 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदें डाली थीं। नॉर्त्जे ने तब 16 मैच में 22 विकेट चटकाए थे। उनके प्रदर्शन के दम पर दिल्ली पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी।

virat kohli,ravi shastri,team india,ipl-14,anrich nortje,delhi capitals,rashid khan,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

राशिद ने इस साल टी20 में पूरे किए 50 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के अफगानी लेग स्पिनर राशिद खान ने 26 रन पर 1 विकेट लिया। राशिद ने दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन को अपनी फिरकी में लपेट कर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही राशिद ने टी20 क्रिकेट में 2021 में 50 विकेट पूरे कर लिए। इस मामले में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान हैं जिन्होंने 43 विकेट लिए हैं। मुस्ताफिजुर राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य हैं। अब तक राशिद ने 2021 में 35 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान एक मैच में 5 विकेट भी लिए। राशिद जबरदस्त प्रतिभा के धनी हैं। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में बल्लेबाजों के लिए उन्हें समझना कभी आसान नहीं रहा। अब देखना ये है कि टी20 विश्व कप में वे अपना कितना जादू चला पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत