न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैम करन T20 विश्व कप और IPL-14 से बाहर, उमर अकमल अब इस देश में खेलेंगे, रज्जाक के बेतुके बोल!

इंग्लैंड को अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले करारा झटका लगा। बाएं हाथ के स्टार ऑलराउंडर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 8:22:16

सैम करन T20 विश्व कप और IPL-14 से बाहर, उमर अकमल अब इस देश में खेलेंगे, रज्जाक के बेतुके बोल!

इंग्लैंड को अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले करारा झटका लगा। बाएं हाथ के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के चलते विश्व कप और आईपीएल-14 से बाहर हो गए हैं। वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सदस्य थे। 23 साल के सैम के पास 24 टेस्ट, 11 वनडे और 16 टी20 मैच का अनुभव है। सैम की जगह विश्व कप के लिए उनके भाई टॉम करन को शामिल किया गया है। टॉम पहले स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर चुने गए थे।

अब रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले को टीम से जोड़ा गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा कि सैम को आईपीएल-2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलते हुए पीठ में दर्द की शिकायत हुई थी। बाद में स्कैन के नतीजों से उनकी चोट का पता चला। अब वे अगले 1-2 दिन में वापस इंग्लैंड लौटेंगे और दोबारा स्कैन कराएंगे। साथ ही ईसीबी की मेडिकल टीम भी इस सप्ताह उनकी स्थिति की समीक्षा करेगी।

sam curran,umar akmal,abdul razzaq,england,t20 world,ipl-14,csk,pakistan,sports news in hindi

अमेरिका में लीग क्रिकेट खेलने के लिए उमर ने छोड़ा पाकिस्तान

पाकिस्तान के विवादास्पद क्रिकेटर उमर अकमल ने अमेरिका में लीग क्रिकेट खेलने के लिए देश छोड़ दिया है। उमर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत बैन लगा था जो हाल में खत्म हुआ। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक उमर ने नार्दर्न क्रिकेट कैलिफोर्निया एसोसिएशन के साथ अल्पकालिक अनुबंध किया है लेकिन उन्होंने इसे भविष्य में आगे बढ़ाने का विकल्प खुला रखा जिससे उनके पाकिस्तान क्रिकेट के साथ रिश्ते समाप्त हो जाएंगे। उमर ने इस सत्र में पीसीबी क्रिकेट एसोसिएशन टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने सेंट्रल पंजाब सैकंड इलेवन की तरफ से 0, 14, 7, 16 और 29 रन की पारियां खेली थी।

कायदे आजम ट्रॉफी 20 अक्टूबर से शुरू होगी और यह साफ नहीं है कि उमर इस शीर्ष घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के लिए वापसी करेंगे या नहीं। 31 वर्षीय पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 मैच खेल चुके हैं। अत्यंत प्रतिभाशाली होने के बावजूद उमर टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। वे खेल से ज्यादा किसी न किसी विवाद के कारण चर्चाओं में रहे हैं। एक समय उनकी तुलना आज दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली से भी की गई थी। उमर के बड़े भाई विकेटकीपर कामरान अकमल ने भी पाकिस्तान का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया है।

sam curran,umar akmal,abdul razzaq,england,t20 world,ipl-14,csk,pakistan,sports news in hindi

रज्जाक ने खोया मानसिक संतुलन, कहा-पाकिस्तान को नहीं हरा सकती भारतीय टीम

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा ही नहीं सकती है और इसी डर से वह उसके खिलाफ खेलने से कतराती है। रज्जाक के इस बेतुके बयान का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ रहा है। रज्जाक ने यह बात तब कही, जब वे एआरवाई न्यूज चैनल से क्रिकेट पर चर्चा कर रहे थे। शो के एंकर ने पूछा कि क्या भारत के पास पाकिस्तान जैसे तेज गेंदबाज या ऑलराउंडर्स हैं, या फिर आपको लगता है कि दोनों का कोई मुकाबला ही नहीं है?

इस पर रज्जाक ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत, पाकिस्तान का मुकाबला कर सकता है। पाकिस्तान के पास जैसा टैलेंट है वह बिल्कुल ही अलग है और मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट के लिए यह कोई अच्छी चीज है कि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। पहले जब दोनों भिड़ते थे तो हालात रोमांचक होते थे। खिलाड़ी यह दर्शाते थे कि वे किस हद तक दबाव झेल सकते हैं। अब इस चीज को मिस किया जा रहा है। दोनों को खेलना चाहिए जिससे दुनिया यह देख सके कि जो प्रतिभा पाकिस्तान के पास है वह भारत के पास नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत