Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चोपड़ा ने साधा अंग्रेजों पर निशाना, इन्होंने खोला राहुल की फॉर्म का राज, गॉवर ने शमी-बुमराह के लिए कहा…

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। नॉटिंघम में पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, जबकि लॉर्ड्स में दूसरा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Aug 2021 11:40:40

चोपड़ा ने साधा अंग्रेजों पर निशाना, इन्होंने खोला राहुल की फॉर्म का राज, गॉवर ने शमी-बुमराह के लिए कहा…

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। नॉटिंघम में पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, जबकि लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट भारत 151 रन से जीतने में सफल रहा। अब तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। जहां भारत को इस बेहतरीन खेल के लिए पूरी दुनिया में वाहवाही मिल रही है, वहीं अपने ही घर में खेल रहे इंग्लैंड के प्रदर्शन से हर कोई हैरान है।

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी अंग्रेज टीम पर जमकर निशाना साधा है। चोपड़ा ने कहा है कि इस इंग्लिश टीम में क्वालिटी का अभाव है, खास तौर पर बल्लेबाजी विभाग में। अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा कि जो रूट के अलावा बाकी बल्लेबाज सिर्फ टीम में जगह भर रहे हैं। वैसे तो कई विकल्प मौजूद हैं लेकिन इंग्लैंड का जोर संख्या पर है न कि क्वालिटी पर। बल्लेबाजी विभाग में इंग्लैंड की टीम ने घुटने टेक दिए हैं।


राहुल ने सीरीज से पहले 40-50 दिन की थी खास तैयारी : श्रीधर

दाएं हाथ के भारतीय ओपनर लोकेश राहुल इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में अर्धशतक और लॉर्ड्स में शतक जमाया। मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल के चोटिल होने से राहुल को मौका मिला, जिसे उन्होंने भुनाने में कोई चूक नहीं की। राहुल ने हालांकि ऐसा प्रदर्शन करने के लिए पिछले दो महीने में जमकर तैयारी की थी। इस बीच, फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर राहुल की सफलता का राज खोला।

श्रीधर का कहना है कि सीरीज से पहले 40-50 दिनों तक की गई तैयारी की वजह से राहुल बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब हुए हैं। राहुल चौथे ऐसे ओपनर थे जो इस सीरीज में शामिल थे, लेकिन उनकी तैयारी अलग थी। मैंने राहुल को बहुत थ्रो डाउन खिलाया है। किस तरह खेलना है और बल्ले का एंगल किस तरह रखना है, उन्होंने हर चीज का विश्लेषण किया है। वर्ष 2018 में भी उन्होंने द ओवल में 100 रन बनाए थे।


‘शमी-बुमराह की पारी की कल्पना तो उनके माता-पिता ने भी नहीं की होगी’

भारत के फ्रंटलाइन बॉलर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत की जीत की इबारत लिखी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर ने अब इन दोनों के लिए बड़ा बयान दिया है। गॉवर ने एक वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि जैसी पारी शमी-बुमराह ने खेली इसकी कल्पना तो उनके माता-पिता ने भी नहीं की होगी। पूरी दुनिया पागल हो गई जैसे। पूरी दुनिया के सभी लोग एकदम से पागल हो गए जब शमी और बुमराह ने पांचवें दिन 89 रन की साझेदारी कर डाली। किसी ने भी नहीं सोचा था, यहां तक कि उन दोनों के माता-पिता ने भी ऐसी कल्पना नहीं की होगी। शमी और बुमराह ने 9वें विकेट के लिए नाबाद 89 रन की साझेदारी की। इस दौरान शमी ने अर्धशतक भी जमाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology