Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धोनी ने बताया कब लेंगे IPL से संन्यास! रोहित के T20 में 400 छक्के पूरे, संगकारा ने कहा...

भारत के दिग्गज विकेटकीपर, बल्लेबाज व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल-14 के प्लेऑफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 12:06:14

धोनी ने बताया कब लेंगे IPL से संन्यास! रोहित के T20 में 400 छक्के पूरे, संगकारा ने कहा...

भारत के दिग्गज विकेटकीपर, बल्लेबाज व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल-14 के प्लेऑफ (अंतिम 4) में जगह बना चुकी है। यूएई में खेले जा रहे लीग के दूसरे फेज में धोनी की असरदार कप्तानी और विकेटकीपिंग तो दिख रही है, लेकिन वे बल्ले के साथ संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच धोनी ने मंगलवार को इंडिया सीमेंट्स के एक कार्यक्रम में अपने करियर पर ब्रेक लगाने को लेकर एक बड़ा संकेत दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह चुके धोनी शायद आईपीएल से भी जल्द ही किनारा कर सकते हैं। धोनी ने कहा कि जब आप सभी लोग मुझे देखने आएंगे तभी मेरा फेयरवेल होगा, ताकि फैंस मुझे विदाई दे सके। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं अपना आईपीएल का आखिरी मुकाबला फैंस के बीच चेन्नई में खेलूं। इस बयान का मतलब है कि धोनी कम से कम अगला आईपीएल भी खेलेंगे क्योंकि मौजूदा टूर्नामेंट भारत के बजाय यूएई में खेला जा रहा है।

सोशल मीडिया पर और भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। धोनी आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही चेन्नई के कप्तान रहे हैं। हालांकि टीम पर दो साल के लिए बैन लगने पर वे नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले थे। धोनी ने 2014 में टेस्ट से संन्यास लेने के बाद 15 अगस्त 2020 को वनडे व टी20 को भी बाय-बाय कह दिया था। धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ष 2007 में टी20 और 2011 में वनडे विश्व कप जीता था।


ms dhoni,rohit sharma,kumar sangakkara,ipl-14,indian premier league,mumbai indians,chennai,sports news in hindi रोहित से पहले ये बल्लेबाज हासिल कर चुके हैं उपलब्धि

दाएं हाथ के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। आईपीएल-14 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऑफ स्पिनर श्रेयस गोपाल की गेंद पर छक्का जड़ यह आंकड़ा छुआ। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। वे 1042 छक्के लगा चुके हैं। दूसरे नंबर पर इंडीज के ही किरोन पोलार्ड (758) और तीसरे पर आंद्रे रसैल (510) हैं।

टी20 क्रिकेट में 400 से ज्यादा छक्के उड़ाने वाले अन्य क्रिकेटर्स ब्रेंडन मैकुलम (485), शेन वाटसन (467) और एबी डिविलियर्स (434) हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 147 छक्के न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने लगाए हैं। रोहित (111 मैच में 133 छक्के) दूसरे नंबर पर हैं। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 212 मैच में 227 छक्के जड़े हैं। उनसे आगे गेल (357) और डिविलियर्स (249) हैं।


ms dhoni,rohit sharma,kumar sangakkara,ipl-14,indian premier league,mumbai indians,chennai,sports news in hindi पिच या टॉस की तुलना में हमारी ज्यादा गलती थी : संगकारा

राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट डायरेक्टर कुमार संगकारा ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के हाथों करारी हार के लिए अपनी टीम को दोषी ठहराया। संगकारा ने कहा कि हम शारजाह में नहीं खेले थे और अन्य मैच को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि विकेट थोड़ा बेहतर है और संभवत: इसमें थोड़ी तेजी है। लेकिन जब आपको केवल 90 रन का बचाव करना होता है तो यह मुश्किल होता है। यह तभी संभव है जबकि आप पावरप्ले में बहुत कम रन देकर कुछ विकेट हासिल करते हो। हमारे लिए वह महत्वपूर्ण पल था जब हमने पावरप्ले में 41 रन बनाए थे।

हमारी योजना 13 से 14 ओवर तक इसी गति से रन बनाने की थी। हमारे पास सात विकेट बचे थे और हम एक या दो गेंदबाजों को निशाना बनाकर 15वें ओवर के बाद के लिए मंच तैयार कर सकते थे। दुर्भाग्य से हम परिस्थितियों के अनुरूप नहीं खेल पाए और मुंबई ने बेहतरीन गेंदबाजी की और हमने लगातार विकेट गंवाए इसलिए किसी भी चरण में हम हावी होकर नहीं खेल पाए। इसलिए गलती पिच या टॉस की तुलना में हमारी अधिक थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology