न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी ने बताया किसलिए हुआ अश्विन का चयन, पंत ही रहेंगे कप्तान, बाबर ने कप्तानी में बदलाव पर कहा…

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की अक्टूबर-नवंबर में ओमान-यूएई में होने वाले विश्व कप के लिए चार साल बाद भारत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Sep 2021 8:54:35

सनी ने बताया किसलिए हुआ अश्विन का चयन, पंत ही रहेंगे कप्तान, बाबर ने कप्तानी में बदलाव पर कहा…

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की अक्टूबर-नवंबर में ओमान-यूएई में होने वाले विश्व कप के लिए चार साल बाद भारत की टी20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने पिछला मुकाबला 2017 में जमैका में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी के स्थान पर पिछले कुछ समय से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को खिलाया जा रहा था। हालांकि कुलदीप व चहल भी फिलहाल आउट ऑफ फॉर्म है ऐसे में टीम इंडिया ने एक बार फिर से अश्विन-जडेजा की जोड़ी पर ही भरोसा जताया है।

हालांकि भारत के महान ओपनर व कमेंटेटर सुनील गावस्कर (सनी) को शक है कि विश्व कप में अश्विन को शायद ही जगह मिले। एक निजी चैनल से बातचीत में गावस्कर ने कहा कि चयनकर्ताओं ने अश्विन को टीम में शामिल करके एक तरह से उन्हें ‘सांत्वना’ प्रदान की है। अश्विन को यह सांत्वना इसलिए दी गई क्योंकि इंग्लैंड में उन्हें एक भी टेस्ट नहीं खिलाया गया और मुझे नहीं लगता कि विश्व कप में उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा। अश्विन की वापसी अच्छी बात है, लेकिन हमें देखना और इंतजार करना होगा कि उन्हें खिलाया जाता है या नहीं। अश्विन की इंग्लैंड दौरे में निराशा को दूर करने की कोशिश की गई है।

sunil gavaskar,r ashwin,rishabh pant,babar azam,t20 world cup,ipl,delhi capitals,pakistan,ipl-14,sports news in hindi

आईपीएल-14 में पंत के नेतृत्व में बढ़िया रहा है दिल्ली का प्रदर्शन

आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले 19 सितंबर से यूएई के तीन स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके लिए सभी टीमों के खिलाड़ी वहां पहुंच चुके हैं और क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर प्रेक्टिस में जुट गए हैं। इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को घोषणा की कि बाएं हाथ के अत्यंत प्रतिभाशाली बल्लेबाज व विकेटकीपर ऋषभ पंत टीम के कप्तान कायम रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के सह स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज घोषणा करती है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2021 के बाकी सत्र में टीम के कप्तान के रूप में बरकरार रहेंगे।

भारत में कोविड-19 के कई मामले आने के बाद मई में आईपीएल निलंबित किए जाने से पहले दिल्ली ने चोटिल श्रेयस अय्यर के स्थान पर कप्तानी संभाल रहे पंत की अगुआई में शानदार प्रदर्शन किया था। अब श्रेयस की वापसी हो चुकी है। दिल्ली ने पिछले साल पहली बार श्रेयस की कप्तानी में फाइनल में जगह बनाई थी। आईपीएल-14 में दिल्ली ने 8 में से 6 मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर है।

sunil gavaskar,r ashwin,rishabh pant,babar azam,t20 world cup,ipl,delhi capitals,pakistan,ipl-14,sports news in hindi

पाकिस्तानी कप्तान बाबर का ध्यान न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज पर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टीम के नेतृत्व में बदलाव की बातों को खारिज करते हुए कहा कि उनका ध्यान न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे व टी20 सीरीज जीतने पर है। बाबर ने गुरुवार को वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में कहा कि मुझे चुनी हुई टीम में पूरा विश्वास है। हर बार की तरह मैंने चयन बैठक में सलाह दी थी। यह किसी एक व्यक्ति की टीम नहीं है। मुझे लगता है कि बोर्ड अधिकारी और मुख्य चयनकर्ता भी चयन को लेकर स्थिति साफ कर चुके हैं इसलिए मैं भी पूरी तरह से टीम का समर्थन कर रहा हूं।

मुझे कप्तानी के बदलाव के बारे में कुछ नहीं बताया गया और न ही मैंने ऐसा कुछ सुना है। प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद कीवी टीम कम नहीं है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पाकिस्तान और टी20 विश्व कप के मेजबान यूएई के हालात मिलते-जुलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत