न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 2 देशों ने भी किया पाक को मना! हफीज को मैक्लेनघन ने दिया जवाब, गेल के समर्थन पर बोले आमिर

हाल ही न्यूजीलैंड ने रावलपिंडी में खेले जाने वाले शुरुआती वनडे से कुछ मिनट पहले सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए दौरा रद्द कर दिया था। दोनों देशों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 8:53:37

इन 2 देशों ने भी किया पाक को मना! हफीज को मैक्लेनघन ने दिया जवाब, गेल के समर्थन पर बोले आमिर

हाल ही न्यूजीलैंड ने रावलपिंडी में खेले जाने वाले शुरुआती वनडे से कुछ मिनट पहले सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए दौरा रद्द कर दिया था। दोनों देशों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाने थे। इस दौरे की भरपाई करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका और बांग्लादेश से अपने ही देश में संक्षिप्त सीरीज के लिए संपर्क किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वसीम खान ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पाकिस्तान में खेलने की इच्छा जताई, लेकिन उनके पास टीम भेजने के लिए बहुत कम समय था।

हमारे अध्यक्ष ने उनसे बात की और एक छोटे दौरे की संभावना के बारे में पूछा जिस पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। हालांकि दोनों बोर्ड ने बताया कि उनके लिए अपनी पहले से ही सुनिश्चित योजनाओं को बदलना बहुत मुश्किल है और उनके कुछ खिलाड़ी भी देश से बाहर है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान क्रिकेट का अनादर किया है और उनके एकतरफा दौरे को छोड़ना किसी जख्म की तरह है।

pakistan,newzealand,pakistan vs newzealand,sri lanka,bangladesh,wasim khan,mohammad hafeez,chris gayle,aamir,sports news in hindi

हफीज ने उड़ाया था कीवी टीम का मजाक

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने दौरा रद्द होने के बाद कीवी खिलाड़ियों पर ट्विटर के जरिए तंज कसा लेकिन अब उन्हें बाएं हाथ के कीवी तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनघन ने करारा जवाब दिया है। मैक्लेनघन ने हफीज से कहा है कि पाकिस्तान का दौरा रद्द होने के लिए कीवी खिलाड़ियों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए, बल्कि अगर कोई दोषी है तो वो न्यूजीलैंड सरकार है। इसलिए खिलाड़ियों पर निशाना साधना बंद होना चाहिए। मैक्लेनघन ने लिखा कि अब आओ भाई। ये बिल्कुल गलत है।

हमारे खिलाड़ियों या संगठन को दोष न दें। हमारी सरकार को दोष दें। खिलाड़ियों ने केवल सरकार की सलाह पर काम किया है। मुझे पूरा यकीन है कि ये युवा खिलाड़ी हैं और सभी खुद को साबित करना चाहते थे। ये खिलाड़ी खेलना चाहते थे। उनके पास कोई विकल्प नहीं था। हफीज ने शनिवार को कीवी टीम की रवानगी वाली फोटो पोस्ट कर ट्वीट में लिखा था कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों और स्टाफ को हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों का धन्यवाद। एक ही रास्ता और एक ही सुरक्षा व्यवस्था है लेकिन फिर भी आज कोई खतरा नहीं है?

pakistan,newzealand,pakistan vs newzealand,sri lanka,bangladesh,wasim khan,mohammad hafeez,chris gayle,aamir,sports news in hindi

गेल और सैमी ने किया पाकिस्तान का समर्थन

न्यूजीलैंड के दौरा रद्द करने के बाद वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पाकिस्तान के सपोर्ट में दिखाए दिए हैं। गेल ने इस पूरे मामले पर ट्वीट कर लिखा कि मैं कल पाकिस्तान जा रहा हूं, मेरे साथ कौन आ रहा है। उनके इस ट्वीट पर अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने जवाब दिया है। आमिर ने गेल के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप से वहां पर मिलते हैं लीजेंड।'

दरअसल गेल फिलहाल यूएई में हैं और वे आईपीएल-14 में लोकेश राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते नजर आएंगे। दो बार की टी20 विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज के सदस्य डैरेन सैमी ने भी अपनी राय व्यक्त की। सैमी ने ट्वीट में कहा कि सुरक्षा मुद्दों के कारण पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सीरीज रद्द होने की खबर से निराश हूं। पिछले 6 वर्षों में पाकिस्तान का दौरा करना और खेलना सबसे सुखद अनुभवों में से एक रहा है। मैंने हमेशा सुरक्षित महसूस किया है। दौरा रद्द होना पाकिस्तान को बड़ा झटका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत