न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुमराह के बारे में ऐसा बोले एंडरसन, इंग्लैंड का ये दिग्गज हुआ फिट! इन्हें भाया ऋषभ पंत का अंदाज

भारत ने इंग्लैंड की धरती पर लाजवाब खेल दिखाते हुए पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। उसने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 7:50:43

बुमराह के बारे में ऐसा बोले एंडरसन, इंग्लैंड का ये दिग्गज हुआ फिट! इन्हें भाया ऋषभ पंत का अंदाज

भारत ने इंग्लैंड की धरती पर लाजवाब खेल दिखाते हुए पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। उसने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 151 रन के अंतर से जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान जेम्स एंडरसन और जसप्रीत बुमराह के बीच तनातनी देखने को मिली थी। बुमराह ने एंडरसन को कई बाउंसर फेंकी थी।

बुमराह ने 10 गेंद का ओवर फेंका, जिसमें अधिकांश बाउंसर थी लेकिन कोई भी गेंद एंडरसन के हेलमेट पर नहीं लगी। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान भी हुआ और एंडरसन भारतीय गेंदबाज की रणनीति से खुश नहीं थे। एंडरसन ने कहा कि मैं थोड़ा सकते में था क्योंकि जो भी बल्लेबाज वापस आ रहा था वह कह रहा था कि पिच बहुत धीमा है। शॉर्ट गेंद फेंकने लायक नहीं।

जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो जो रूट ने कहा कि बुमराह उतनी तेज गेंद नहीं फेंक रहे हैं, जितनी वे सामान्य तौर पर फेंकते हैं। इसके बाद पहली गेंद 90 मील/घंटा की रफ्तार से थी और सीधे लक्ष्य पर, क्या ऐसा नहीं था? मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसा करियर में कभी महसूस नहीं किया। मुझे लगा कि बुमराह मुझे आउट करने की कोशिश ही नहीं कर रहे हैं। उन्होंने ओवर फेंका, शायद 10, 11, 12 गेंद का। वे एक के बाद एक नोबॉल फेंक रहे थे, शॉर्ट गेंदबाजी कर रहे थे। मुझे लगता है कि उन्होंने सिर्फ दो गेंद स्टंप पर डाली जिन्हें मैंने खेल लिया।

james anderson,chris woakes,rishabh pant,farokh engineer,india,england,india vs england,lords test,sports news in hindi

वोक्स ने घरेलू क्रिकेट में की वापसी, खेल सकते हैं चौथे टेस्ट में

इंग्लैंड अपने मुख्य खिलाड़ियों की कमी और खराब फॉर्म से जूझ रहा है। हालांकि अब इंग्लैंड के लिए एक राहतभरी खबर है। टीम का एक मुख्य खिलाड़ी चोट से उबर रहा है और वापसी की तरफ है। हम बात कर रहे हैं हरफनमौला क्रिस वॉक्स की। वॉक्स 23 अगस्त को फिर से क्रिकेट मैदान पर लौटे और वारविकशायर की सैकेंड इलेवन का हिस्सा बने। यहां पहली पारी में उन्होंने तीन विकेट चटकाए। वे एड़ी में चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। वॉक्स स्विंग गेंदबाज हैं। साथ ही निचले क्रम में अच्छी बैटिंग भी कर लेते हैं। माना जा रहा है कि उनकी भारत के खिलाफ 2 सितंबर से द ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट में वापसी हो सकती है।

james anderson,chris woakes,rishabh pant,farokh engineer,india,england,india vs england,lords test,sports news in hindi

पंत और धोनी दिलाते हैं युवा दिनों की याद : फारुख इंजीनियर

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत से काफी प्रभावित हैं। पंत ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ में सिडनी में 97 रन की मैच बचाने वाली और फिर ब्रिसबेन में 89 रन की मैच विजेता पारी खेली थी। इंजीनियर ने कहा कि पंत और धोनी दोनों ही मुझे अपने युवा दिनों की याद दिलाते हैं। पंत पहले एक विकेटकीपर थे पर बाद में वे बल्लेबाज बने। वहीं धोनी अच्छे बल्लेबाज थे और उसके बाद उन्होंने विकेटकीपिंग में सुधार किया। दोनों ही एक-दूसरे से अलग हैं। एक व्यक्ति के तौर पर मुझे पंत हमेशा से अच्छे लगते थे। पंत के पास ऐसा आत्मविश्वास है जो बहुत ही कम लोगों के पास होता है। मैं पंत को उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वे हर मैच के साथ परिपक्व होते जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत