न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुभमन को मिली हार्दिक से बचने की सलाह! IPL-14 : श्रेयस हुए फिट, वार्नर वापसी को तैयार

भारतीय टीम के उदीयमान ओपनर शुभमन गिल पिछले दिनों इंग्लैंड में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 8:23:40

शुभमन को मिली हार्दिक से बचने की सलाह! IPL-14 : श्रेयस हुए फिट, वार्नर वापसी को तैयार

भारतीय टीम के उदीयमान ओपनर शुभमन गिल पिछले दिनों इंग्लैंड में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। वे भारत लौट चुके हैं और अब उन्होंने एक नए लुक में अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभमन ने बाल काफी छोटे करवा लिए हैं और उन्हें एक नया कलर भी दिया है।

वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स इसके लिए शुभमन को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि भाई तुम पांड्या के साथ रहना छोड़ दो। दरअसल हार्दिक पांड्या भी अपने नए-नए हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। 21 वर्षीय शुभमन एक और कारण से चर्चाओं में हैं। रिपोर्टों के अनुसार उनका महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं।

श्रेयस फिर संभाल सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स की कमान

आईपीएल-14 के बकाया मुकाबले 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। टीम के स्टार भारतीय बल्लेबाज और नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (26) फिट हो चुके हैं और टूर्नामेंट के लिए वापसी के लिए तैयार हैं। अय्यर को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) ने पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है। अय्यर मार्च में चोटिल हो गए थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में 23 मार्च को पहले वनडे के दौरान उनका कंधा खिसक गया था, जिसके कारण वे सीरीज के साथ ही आईपीएल-14 से भी बाहर हो गए थे। इसके बाद अय्यर ने ऑपरेशन कराया था और कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपने पुराने कोच प्रवीण आमरे के साथ बल्लेबाजी अभ्यास शुरू किया था। श्रेयस की कप्तानी में दिल्ली ने पिछले सीजन में आईपीएल में पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी। उनकी गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत कप्तान हैं।

वार्नर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जताई इच्छा

आईपीएल-14 के दूसरे चरण के लिए इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों का आना लगभग कंफर्म हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने आईपीएल में खेलने का संकेत दिया है। बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने पहले खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजने से मना कर दिया था। कहा गया कि सभी खिलाड़ी इंटरनेशनल ड्यूटी पर होंगे।

अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेयर्स से उनकी इच्छा पूछी है कि वे इंटरनेशनल मैच खेलना चाहते हैं या आईपीएल में आना चाहते हैं। इस बीच वार्नर ने फोटो डालकर अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हैदराबाद की जर्सी में फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कमिंग बैक। वार्नर इस आईपीएल में खास सफल नहीं रहे। ऐसे में उन्हें हटाकर केन विलियमसन को कप्तानी सौंप दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत