न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: RCB के भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम किया यह रिकॉर्ड, ब्रावो को पीछे छोड़ा

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और वर्तमान में RCB के लिए खेल रहे भुवनेश्वर कुमार ने IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने ड्वेन ब्रावो को पछाड़ते हुए 184 विकेट का आंकड़ा छुआ, और अब उनसे आगे सिर्फ युजवेंद्र चहल और पीयूष चावला हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 1:02:53

IPL 2025: RCB के भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम किया यह रिकॉर्ड, ब्रावो को पीछे छोड़ा

कभी टीम इंडिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार होने वाले और वर्तमान में IPLमें RCB का हिस्सा भुवनेश्वर कुमार ने IPL के वर्तमान सत्र में टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने में सफलता प्राप्त कर ली है। वे IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नम्बर पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है। भुवनेश्वर कुमार ने सोमवार 7 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में MI के तिलक वर्मा का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। 35 वर्षीय गेंदबाज ने इस लीग के इतिहास में अपना 184वां विकेट लिया। इस सीजन RCB के लिए खेल रहे भुवनेश्वर कुमार से आगे सिर्फ युजवेंद्र चहल (206) और पीयूष चावला (192) ही हैं।

ड्वेन ब्रावो को छोड़ा पीछे

आईपीएल में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेन्द्र चहल के नाम है, जिन्होंने 163 मैचों में 206 विकेट लिए हैं। इसके बाद पीयूष चावल हैं जिन्होंने 192 पारियों में 192 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार तीसरे स्थान पर आ गए हैं जिन्होंने 179 मैचों में 184 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं, उन्होंने 158 पारियों में 183 विकेट लिए थे। वहीं रविचन्द्रन अश्विन उनके साथ चौथे स्थान पर हैं। अश्विन ने 216 मैचों में 183 विकेट लिए हैं। पांचवें पायदान पर लसिथ मलिंगा का नाम है, जिन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट झटके थे। वहीं, जसप्रीत बुमराह का नाम लिस्ट में 6वें नंबर पर है। वे 134 मैचों में 165 विकेट ले चुके हैं। वहीं, सातवें नंबर पर उमेश यादव हैं। उमेश ने 148 मैचों में 144 विकेट लिए हैं। इनमें भुवनेश्वर, अश्विन, चहल और जसप्रीत बुमराह ये चार गेंदबाज ऐसे हैं जो इस सीजन आईपीएल में खेल रहे हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

206- युजवेंद्र चहल (163 पारी)

192 - पीयूष चावला – (192 पारी)

184* - भुवनेश्वर कुमार (179 पारी)

183 - ड्वेन ब्रावो (158 पारी)

183 - रविचंद्रन अश्विन (216 पारी)

170 - लसिथ मलिंगा (122 पारी)

165* - जसप्रीत बुमराह (134 पारी)

144 - उमेश यादव (147 पारी)

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 48 रन खर्च किए, लेकिन 18वें ओवर में तिलक वर्मा को आउट करके उन्होंने आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई थी। तिलक इस मैच में 29 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच को RCB ने 12 रनों से अपने नाम किया था। भुवनेश्वर कुमार का यह इस सीजन का तीसरा विकेट था। उन्होंने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी के पहले को छोड़कर सभी मैचों में हिस्सा लिया है। भुवी ने अभी तक इस सीजन अच्छी गेंदबाजी की है लेकिन वो ज्यादा विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत