न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: पंजाब से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी RCB, बल्लेबाजों को करना होगा दमदार प्रदर्शन

IPL 2025 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला रोमांचक होने वाला है। पिछली हार का बदला लेने उतरेगी आरसीबी, तो पंजाब किंग्स फॉर्म में लौटने को तैयार। जानिए प्लेइंग इलेवन, रणनीति और दोनों टीमों की ताकत।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 2:08:46

IPL 2025: पंजाब से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी RCB, बल्लेबाजों को करना होगा दमदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और अब सबकी निगाहें रविवार को होने वाले मुकाबले पर हैं, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना पंजाब किंग्स से मुल्लांपुर के मैदान पर होगा। यह मैच आरसीबी के लिए अहम है क्योंकि पिछली टक्कर में उसे पंजाब से पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, और टीम अब उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

पिछले मुकाबले में आरसीबी की बल्लेबाजी बिखरी हुई नजर आई थी। टिम डेविड को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, और कप्तान रजत पाटीदार ने हार का जिम्मा बल्लेबाजों की नाकामी पर डालते हुए साफ कहा था कि साझेदारी का अभाव टीम को भारी पड़ा। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि शुरुआती विकेट परिस्थितियों के अनुकूल नहीं थे, लेकिन बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की जा सकती थी।

आरसीबी के लिए यह मैच खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है। टीम को उम्मीद होगी कि फिल सॉल्ट और विराट कोहली एक विस्फोटक शुरुआत दिलाएं, वहीं मध्य क्रम की जिम्मेदारी पाटीदार, लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाज संभालें। गेंदबाजी विभाग में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की अनुभवी जोड़ी फ्रंट से लीड करेगी, लेकिन उन्हें यश दयाल, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ियों का पूरा साथ चाहिए होगा।

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और फिलहाल अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स के बाद दूसरे पायदान पर है। अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट और मार्को यानसन की तेज तिकड़ी ने विपक्षी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी मध्य ओवरों में विकेट निकालकर मैच पलटने की क्षमता दिखाई है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुद चहल की तारीफ करते हुए उन्हें मैच विनर बताया है।

पंजाब की बल्लेबाजी लाइनअप भी मजबूत है, जिसमें प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह जैसी युवा जोड़ी पारी की शुरुआत करती है, जबकि अय्यर, जोश इंगलिस, नेहल वढेरा और मार्कस स्टोइनिस जैसे अनुभवी खिलाड़ी मध्य क्रम को मजबूती देते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

आरसीबी: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, नेहाल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत