न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्राई सीरीज़ से बाहर होने के फैसले को राशिद खान ने बताया सही, पाकिस्तान पर जमकर बरसे अफगान खिलाड़ी

अफगानिस्तान के खिलाड़ी न सिर्फ मैदान पर बल्कि मुश्किल वक्त में भी एकजुट होकर खड़े हैं। पाकिस्तान के हमले में अपने साथियों को खोने के बाद अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध कर रहे हैं। यह सिर्फ खेल का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आत्मसम्मान का विषय बन चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 10:18:57

ट्राई सीरीज़ से बाहर होने के फैसले को राशिद खान ने बताया सही, पाकिस्तान पर जमकर बरसे अफगान खिलाड़ी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मौजूदा समय में रिश्ते बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन होनहार क्रिकेटरों - कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून की मौत हो गई। ये तीनों युवा खिलाड़ी एक मैत्री मैच खेलकर घर लौट रहे थे। इस हमले में पांच अन्य नागरिकों की भी जान गई। इस दर्दनाक घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान में प्रस्तावित ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। अब अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने भी इस निर्णय का समर्थन किया है और पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है।

ये त्रासदी है, जो हमें नहीं भूलनी चाहिए- राशिद खान

राशिद खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान के हवाई हमले में नागरिकों की जान जाना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि ये वही युवा क्रिकेटर थे जो देश के लिए खेलने का सपना देख रहे थे। उनके सपनों को इस क्रूरता ने छीन लिया। राशिद ने इसे एक ऐसी त्रासदी बताया है जिसे सिर्फ अफगानिस्तान ही नहीं, बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गंभीरता से लेना चाहिए।

नागरिकों को निशाना बनाना अमानवीय और शर्मनाक

पाकिस्तान को कठोर शब्दों में लताड़ते हुए राशिद खान ने कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अमानवीय, गैरकानूनी और बर्बर कृत्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और इसे किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। राशिद ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा ट्राई सीरीज से हटने के निर्णय को "राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक" बताया और कहा कि कठिन समय में वह अपने देश और लोगों के साथ खड़े हैं।

फजलहक फारूकी ने भी पाकिस्तान पर साधा निशाना

तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने भी इस घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि निर्दोष नागरिकों और हमारे घरेलू खिलाड़ियों की हत्या एक जघन्य अपराध है। उन्होंने दुआ करते हुए लिखा कि अल्लाह ऐसे अपराधियों को अपमानित करे और उन्हें उनके कर्मों की सजा दे। उन्होंने इस हमले को सम्मान नहीं बल्कि अपमान करार दिया।

गुलबदीन नईब बोले - अफगानिस्तान का जज़्बा कोई नहीं तोड़ सकता

पूर्व कप्तान गुलबदीन नईब ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए इस सैन्य हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा कि पक्तिका के उरगुन में हुआ यह कायरतापूर्ण हमला न केवल हमारे नागरिकों बल्कि हमारे गौरव, सम्मान और स्वतंत्रता पर हमला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की यह क्रूरता अफगानिस्तान के जज़्बे को कभी नहीं तोड़ सकती।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत