न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कजाकिस्तान में चमकी राजस्थान की बेटी, आर्ची पाखरोठ ने कजाक कुरेसी चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

अजमेर जिले की ब्यावर की बेटी आर्ची पाखरोठ ने कजाकिस्तान में आयोजित कजाक कुरेसी एशियन चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया। यह उपलब्धि न केवल ब्यावर बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 4:06:18

कजाकिस्तान में चमकी राजस्थान की बेटी, आर्ची पाखरोठ ने कजाक कुरेसी चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान की मिट्टी ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। अजमेर जिले की ब्यावर की बेटी आर्ची पाखरोठ ने कजाकिस्तान में आयोजित कजाक कुरेसी एशियन चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया। यह उपलब्धि न केवल ब्यावर बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण है।

पहली बार विदेश में और पहली ही बार मेडल

27 से 30 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में आर्ची ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखा और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उदयपुर के एक निजी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही प्रथम वर्ष की छात्रा आर्ची ने इस खेल में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया। कजाकिस्तान का पारंपरिक खेल ‘कजाक कुरेसी’ कुश्ती और जूडो के मिश्रण जैसा होता है, जिसमें ताकत और तकनीक दोनों की भूमिका अहम होती है। इस कठिन प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतना आर्ची के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

आर्ची ने अपनी जीत को देश को समर्पित करते हुए कहा — “यह तो बस शुरुआत है, मेरा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में भारत के लिए और भी मेडल जीत सकूं।”

संघर्षों से भरी रही आर्ची की यात्रा

आर्ची की सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष छिपा है। साल 2008 में उनके पिता भारत पाखरोठ का निधन हो गया था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी। उनके पिता कुरियर और फोटो स्टेट का काम करते थे। पिता के जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके दादा मदनलाल पाखरोठ ने संभाली, जो एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।

मां ममता शर्मा बताती हैं कि “हमारे लिए यह आसान सफर नहीं था। लेकिन दादा-दादी ने हमेशा आर्ची को प्रोत्साहित किया। बेटा कनक ने भी अपनी बहन के सपनों को पूरा करने के लिए खेल छोड़कर नौकरी की और आर्थिक रूप से मदद की।”

आर्ची ने 6 साल की उम्र में जूडो खेलना शुरू किया था। शुरुआती प्रशिक्षण ब्यावर में मिला, इसके बाद उन्होंने भीलवाड़ा और फिर हरियाणा के हिसार में अभ्यास जारी रखा। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर वह राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत