न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान रॉयल्स ने सिरे से नकारा फिक्सिंग के आरोपों को, जयदीप बिहानी पर कार्रवाई की मांग

राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की एडीहॉक कमेटी के संयोजक जयदीप बिहानी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की दो रन से हुई करीबी हार को लेकर संदेह जताया था। इस पर राजस्थान रॉयल्स ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और खेल सचिव को पत्र लिखकर बिहानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 2:38:43

राजस्थान रॉयल्स ने सिरे से नकारा फिक्सिंग के आरोपों को, जयदीप बिहानी पर कार्रवाई की मांग

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो रन से मिली हार को लेकर उठे फिक्सिंग के आरोपों पर राजस्थान रॉयल्स ने सख्त ऐतराज जताया है। राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की एडीहॉक कमेटी के संयोजक जयदीप बिहानी ने टीम की हार को संदिग्ध बताया था, जिस पर फ्रेंचाइज़ी ने मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और खेल सचिव को औपचारिक पत्र लिखकर इस बयान की कड़ी निंदा की है और बिहानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पत्र में कहा है कि बिहानी द्वारा लगाए गए आरोप न केवल टीम की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि बीसीसीआई, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद (RSSC) और क्रिकेट जैसे खेल की साख को भी चोट पहुंचाते हैं। फ्रेंचाइज़ी ने दो टूक कहा कि उन्होंने बीते 18 वर्षों से राज्य संघ और सरकार के साथ मिलकर बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सफल आयोजन किए हैं।

फ्रेंचाइज़ी ने कहा, "हम RCA के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिए गए हर बयान का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं और इसका विरोध करते हैं। इस तरह के सार्वजनिक आरोप ना केवल भ्रम फैलाते हैं, बल्कि अनावश्यक विवाद भी खड़ा करते हैं। इससे न केवल रॉयल मल्टीस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी), बल्कि RSSC, BCCI और पूरे क्रिकेट खेल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं।"

रॉयल्स ने यह भी बताया कि बीसीसीआई ने RSSC को जयपुर में आईपीएल मैचों की मेज़बानी की स्वीकृति दी है, और टीम पूरे सीजन को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार, बीसीसीआई और RSSC के साथ मिलकर कार्य कर रही है।

फ्रेंचाइज़ी ने अपने औपचारिक पत्र में यह भी अनुरोध किया है कि जयदीप बिहानी के भ्रामक और अपमानजनक बयानों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों पर रोक लग सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत