Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डी कॉक ने परिवार के लिए टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा यह स्टार कंगारू क्रिकेटर

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज 29 वर्षीय क्विंटन डी कॉक ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सेंचुरियन में गुरुवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 11:24:01

डी कॉक ने परिवार के लिए टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा यह स्टार कंगारू क्रिकेटर

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज 29 वर्षीय क्विंटन डी कॉक ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सेंचुरियन में गुरुवार को भारत के खिलाफ पहला टेस्ट हारने के कुछ ही घंटों बाद डी कॉक ने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए ये निर्णय लेने की बात कही। डी कॉक ने वर्ष 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। उन्होंने 51 टेस्ट की 91 पारियों में 38.82 की औसत से 3300 रन बनाए। उनके नाम 6 शतक और 22 अर्धशतक हैं। टॉप स्कोर नाबाद 141 रन रहा। बतौर विकेटकीपर डी कॉक ने 232 शिकार किए, जिसमें 221 कैच और 11 स्टम्पिंग शामिल हैं। डी कॉक कई साल तक टेस्ट टीम के उप-कप्तान रहे। फाफ डु प्लेसिस के कप्तानी छोड़ने के बाद वे दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक कप्तान भी रहे। श्रीलंका औऱ पाकिस्तान के खिलाफ 4 टेस्ट में कप्तानी की।

संन्यास लेने के बाद डी कॉक ने कहा कि इस फैसले तक पहुंचना मेरे लिए आसान नहीं था। मैं काफी समय तक भविष्य को लेकर सोचता रहा। मैं और साशा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हमारा परिवार बढ़ने वाला है। मेरा परिवार मेरे लिए सब कुछ है। मैं अब उनको और ज्यादा समय देना चाहता हूं। जिंदगी में आप सब कुछ खरीद सकते हो लेकिन वक्त नहीं खरीद सकते। मेरे मुताबिक सही फैसला लेने के लिए ये ही सही वक्त है। मैं टेस्ट काफी पसंद करता हूं और देश के लिए खेलना भी मेरे लिए गौरव की बात है।

लेकिन अब मेरे पास कुछ ऐसा है (परिवार) जिसे मैं इससे ज्यादा पसंद करता हूं। वैसे ये मेरे करियर का अंत नहीं है। मैं व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए अभी भी समर्पित हूं और देश का प्रतिनिधित्व करूंगा। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के कार्यकारी सीईओ फोलेट्सी मोसेकी ने कहा कि डी कॉक जैसे प्लेयर का जाना हमारे लिए दुखद है। मैं उनको और साशा को माता-पिता बनने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आशा करता हूं व्हाइट बॉल क्रिकेट में वे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते नजर आएंगे।


quinton de kock,steve smith,centurion test,south africa,marnus labuschange,sports news in hindi लिफ्ट में फंसे स्टीवन स्मिथ, साथी क्रिकेटर लाबुशाने नहीं खोल पाए दरवाजा

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ गुरुवार (30 दिसंबर) को मेलबोर्न के हयात होटल की एक लिफ्ट में फंस गए। खास बात है कि स्मिथ एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। उन्होंने लिफ्ट से ही इंस्टाग्राम पर लाइव फोटो शेयर की। स्मिथ के साथी मार्नस लाबुशाने ने लिफ्ट का दरवाजा खोलने की बहुत कोशिशें की लेकिन वे नाकाम रहे। स्मिथ ने लाबुशाने को फोन पर कहा कि मैं अपनी मंजिल पर हूं और लिफ्ट में फंसा हूं। दरवाजा नहीं खुल रहा। लाबुशाने ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला।

स्मिथ ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट करते हुए लिखा, ‘लाबुशाने से लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुल रहा है, क्या कोई और मेरी मदद कर सकता है। वरना मैं यहीं बैठा रहूंगा।’ साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से लिफ्ट से बाहर निकलने का सुझाव भी मांगा। बाद में लाबुशाने होटल के एक स्टाफ मेंबर के साथ लिफ्ट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की एशेज सीरीज खेलने में व्यस्त है। कंगारू टीम 3-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology