न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने रोहित शर्मा की तारीफ में लिखा पोस्ट, हिटमैन ने कही यह बात

रोहित ने लिखा, पीएम मोदी सर… आपके इन शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे और पूरी टीम को ट्रॉफी भारत लाने पर बहुत गर्व है। हम वास्तव में बहुत खुश हैं कि इस जीत ने देशवासियों को कितनी खुशी दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 10:49:12

PM मोदी ने रोहित शर्मा की तारीफ में लिखा पोस्ट, हिटमैन ने कही यह बात

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी। रोहित की कप्तानी और भारत की जीत से पीएम मोदी काफी खुश हैं, अब पीएम के पोस्ट पर रोहित ने उनका धन्यवाद देते हुए एक दिल छूने वाला जवाब दिया। टीम इंडिया क्रिकेट इतिहास में चौथी बार कोई विश्व कप (वनडे, टी20) खिताब जीती। इस जीत के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी के 11 साल का इंतजार खत्म किया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के कोने-कोने में जश्न मनाया गया। भारतीय क्रिकेट फैंस ‘आंखों में खुशी, लबों पर हंसी’ लिए दीपावली की तरह इस जीत का जश्न मना रहे थे।

इस मौके पर पीएम मोदी ने पूरी टीम को बधाई दी, और फोन पर बात करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना भी की। खास तौर पर पीएम मोदी रोहित शर्मा की कप्तानी, एग्रेसिव माइंडसेट, बल्लेबाजी के मुरीद नजर आए। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहित शर्मा ने पीएम मोदी को उनके संदेश के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि टीम को टी20 विश्व कप ट्रॉफी घर लाने पर गर्व है। रोहित ने लिखा, “पीएम मोदी सर… आपके इन शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे और पूरी टीम को ट्रॉफी भारत लाने पर बहुत गर्व है। हम वास्तव में बहुत खुश हैं कि इस जीत ने देशवासियों को कितनी खुशी दी है।”

भारत ने शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर 17 साल के अंतराल के बाद दूसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। इस मौके पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया से फोन पर बात की और उन्हें उनकी जीत के लिए बधाई दी थी। उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की। साथ ही, पीएम मोदी ने जसप्रीत बुमराह और फाइनल में 76 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली की भी तारीफ की। पीएम मोदी ने हार्दिक पांड्या की उनके अंतिम ओवर और सूर्यकुमार यादव के शानदार कैच की भी सराहना की, जो दक्षिण अफ्रीका पर भारत की जीत में अहम साबित हुआ।

पीएम मोदी ने रविवार को एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “प्रिय रोहित, आप एक्सीलेंस के प्रतीक हैं। आपका एग्रेसिव माइंडसेट, कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है। आपका टी20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा। आज सुबह आपसे बात करके खुशी हुई।” इस बीच, उन्होंने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए राहुल द्रविड़ को भी धन्यवाद दिया, जिनका कार्यकाल टी20 विश्व कप के समापन के साथ समाप्त हो गया। एक्स पर एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “राहुल द्रविड़ की अविश्वसनीय कोचिंग यात्रा ने भारतीय क्रिकेट की सफलता को नया आकार दिया है। उनकी अटूट प्रतिबद्धता, रणनीतिक और सही प्रतिभा को बढ़ावा देने ने टीम को बदल दिया है। भारत उनके योगदान और पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए उनका आभारी है। हमें उन्हें विश्व कप उठाते हुए देखकर खुशी हुई।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल