न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI की हार के साथ ही उलझा प्लेऑफ का समीकरण, रेस से बाहर है RCB

इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में पहली पायदान पर रहते हुए अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया। RR ने अब तक 8 मैचों में 7 मैचों में जीत दर्ज करते हुए 14 अंक प्राप्त कर लिए हैं। फिलहाल अंक तालिका में उसके आसपास कोई और टीम नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Apr 2024 8:21:38

MI की हार के साथ ही उलझा प्लेऑफ का समीकरण, रेस से बाहर है RCB

जयपुर में सोमवार को खेले गए RR Vs MI के मुकाबले में मुम्बई इंडियन्स को हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में पहली पायदान पर रहते हुए अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया। RR ने अब तक 8 मैचों में 7 मैचों में जीत दर्ज करते हुए 14 अंक प्राप्त कर लिए हैं। फिलहाल अंक तालिका में उसके आसपास कोई और टीम नहीं है।

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त देकर आईपीएल 2024 प्लेऑफ के समीकरण को और उलझा दिया है। संजू सैमसन की कप्तानी में खेल रही राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को मुंबई को 9 विकेट से हराया। इस जीत से उसने आईपीएल पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। वहीं मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीद को बड़ा झटका दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम तो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर ही है।

राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अब अपने बाकी बचे 6 मैच में से एक या दो ही जीतने होंगे। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी प्लेऑफ की रेस में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इन दोनों टीमों ने अपने 7-7 मैचों में 5-5 जीते हैं और पॉइंट टेबल में 10-10 अंक लेकर क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर डटे हुए हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस 8-8 अंक लेकर पॉइंट टेबल में क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर हैं। इन तीनों ही टीमों के अंक जरूर बराबर हैं, लेकिन गुजरात की स्थिति CSK अौर LSJ से खराब है। इसका सबसे कारण यह है कि CSK और LSJ ने अपने 7-7 मैच खेले हैं, जबकि GT ने अपने 8 मैच पूरे कर लिए हैं।

प्लेऑफ की रेस अब 6 टीमों के बीच दिख रही है। राजस्थान, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ और गुजरात टाइटंस। इन सभी टीमों के पास अभी अधिकतम 20 अंक तक पहुंचने का मौका है। आईपीएल के पिछले इतिहास को देखते हुए माना जाता है कि 18 अंक प्लेऑफ खेलने की गारंटी हैं। 16 अंक वाली टीम के भी प्लेऑफ खेलने की उम्मीद होती है, लेकिन इसके लिए कभी-कभी दूसरी टीमों की हार-जीत का समीकरण अहम हो जाता है।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को अपने शुरुआती 8 मैचों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट टेबल में इन दोनों टीमों के अभी 6-6 अंक हैं। मुंबई इंडियंस की टीम रन रेट में दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर स्थिति में है और पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर है। इन दोनों ही टीमों की प्लेऑफ की रेस अभी खत्म नहीं हुई है, लेकिन अगर इन दोनों में से किसी भी टीम को टॉप-4 में जगह बनानी है तो ना सिर्फ अपने ज्यादातर मुकाबले जीतने होंगे, बल्कि टॉप-6 में मौजूद टीमों की हार की दुआ भी करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत