मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पर्थ स्कॉचर्स ने कप्तान एश्टन टर्नर और लॉरी एवान्स की शानदार पारियों की बदौलत सिक्सर्स के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा। सिक्सर्स की टीम 16.2 ओवर में 92 रन पर ही सिमट गई। पर्थ स्कॉचर्स सबसे ज्यादा बीबीएल खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। पर्थ के लिए 76 रनों की पारी खेलने वाले लॉरी एवान्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज बेन मैक्डरमॉट प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। रिचर्डसन ने 2 विकेट लिए थे। सिडनी सिक्सर्स की टीम ने 2019-20 और 2020-21 में बीबीएल का खिताब जीता था।When celebrations go wrong, featuring Jhye Richardson 😂 pic.twitter.com/xAkvP59fqy
— 7Cricket (@7Cricket) January 28, 2022
















