न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Paris Olympic 2024: बैडमिंटन ड्रॉ, सिंधु का पहला मुकाबला एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुउबा से, लक्ष्य सेन का टकराव इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी से

बैडमिंटन इवेंट के लिए ड्रॉ का ऐलान कर दिया गया है जिसमें ये तय हो गया कि ग्रुप स्टेज में सभी खिलाड़ियों को किसके खिलाफ अपना पहला मैच खेलने का मौका मिलेगा

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Jul 2024 5:35:26

Paris Olympic 2024: बैडमिंटन ड्रॉ, सिंधु का पहला मुकाबला एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुउबा से, लक्ष्य सेन का टकराव इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी से

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होगा जिसको शुरू होने में अब अधिक समय नहीं बचा है। पेरिस 2024 बैडमिंटन ग्रुप स्टेज ड्रॉ शुक्रवार को मलेशिया के कुआलालंपुर में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) मुख्यालय में आयोजित किया गया।
इसी में बैडमिंटन इवेंट के लिए ड्रॉ का ऐलान कर दिया गया है जिसमें ये तय हो गया कि ग्रुप स्टेज में सभी खिलाड़ियों को किसके खिलाफ अपना पहला मैच खेलने का मौका मिलेगा। पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन इवेंट की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। भारत को इस बार अपनी स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु से पदक की उम्मीद है जिन्होंने 2 बार अब तक ओलंपिक में मेडल अपने नाम किया है। पीवी सिंधु को इस बार ग्रुप स्टेज में आसान चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

सिंधु को ग्रुप एम में मिली जगह

टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने से पहले रियो 2016 में रजत पदक जीतने वालीं पीवी सिंधु को एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा और मालदीव के फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक के साथ रखा गया है।

पीवी सिंधु को पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन ड्रॉ में ग्रुप एम में जगह मिली है जिसमें उनका पहला मुकाबला एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुउबा से होगा जिनकी वर्ल्ड रैंकिंग 75 है। वहीं इसके बाद दूसरा मैच सिंधु को मालदीव की वर्ल्ड रैंकिंग 111 नंबर खिलाड़ी फातिमथ नबाहा के खिलाफ खेलना है। ऐसे में सिंधु का प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा जहां से उन्हें असल चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सिंधु के अलावा वर्ल्ड रैंकिंग नंबर 19वें स्थान पर काबिज तनिषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी को थोड़ा मुश्किल ग्रुप सी में जगह मिली है। इस ग्रुप में उनका सामना जापान, साउथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी से होगा।

ओलंपिक ड्रॉ में 10वीं वरीयता प्राप्त 28 वर्षीय खिलाड़ी को राउंड ऑफ 16 में दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की हे बिंगजाओ से मुकाबला करना पड़ सकता है, बशर्ते अगर दोनों अपने-अपने ग्रुप जीतते हैं। अगर सिंधु विजयी होती हैं, तो क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई से हो सकता है।

प्रणय को ग्रुप के में मिली जगह

पहली बार अपने बैडमिंटन करियर में ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय पुरुष खिलाड़ी एचएस प्रणय रॉय को ग्रुप के में जगह मिली है, जिसमें उनका सामना वियतनाम के ले डक फाच से होगा जिनकी मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 70 है तो वहीं इसके अलावा प्रणय को जर्मनी के वर्ल्ड रैंकिंग नंबर 82 खिलाड़ी फैबियन रोथ के खिलाफ भी मुकाबला खेलना है। वहीं लक्ष्य सेन को ग्रुप एल में जगह मिली है।

पुरुष एकल में गैर वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन का सामना दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी से होगा।

मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन क्रिस्टी का अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 4-1 का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड है और सेन ने क्रिस्टी के खिलाफ अपने पिछले चार मैचों में से प्रत्येक में हार का सामना किया है।

उनके ग्रुप में ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन और बेल्जियम के जूलियन कैरागी भी शामिल हैं। यदि प्रणॉय और सेन दोनों अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हैं तो वे राउंड ऑफ 16 में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।

तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा को महिला युगल स्पर्धा के ग्रुप सी में रखा गया है। अपने ग्रुप में उनका मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त जापान की नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा से होगा।

हालांकि, पुरुष युगल स्पर्धा के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक ग्रुप स्टेज ड्रॉ स्थगित कर दिया गया है और BWF ने अभी तक इसके लिए तारीख की पुष्टि नहीं की है। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को उस कैटेगरी में तीसरी वरीयता दी गई है।

पेरिस 2024 में मिश्रित युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में कोई भारतीय टीम नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत