न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौत, ट्राई सीरीज से टीम ने नाम लिया वापस

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौत हो गई। इस हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गहरा शोक जताते हुए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज से नाम वापस ले लिया है। इस घटना से खेल जगत में गुस्सा और शोक की लहर है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 8:15:47

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौत, ट्राई सीरीज से टीम ने नाम लिया वापस

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। शुक्रवार को जब इस्लामाबाद और काबुल ने 48 घंटे के सीजफायर को बढ़ाने पर सहमति जताई ही थी, कुछ देर बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमला (एयरस्ट्राइक) कर दिया। इस हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौत हो गई, जिससे खेल जगत और पूरे देश में शोक की लहर फैल गई।

पक्तिका प्रांत में हुआ हमला

पाकिस्तान के विमानों ने उरगुन और बरमल जिलों में बमबारी की, जहां के आवासीय इलाके हमले की चपेट में आ गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में न केवल खिलाड़ियों की जान गई, बल्कि कई निर्दोष नागरिक भी हताहत हुए हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों देशों के बीच सीमा पार झड़पों के बाद हुए युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी थी।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने तीनों खिलाड़ियों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए पाकिस्तान के खिलाफ आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज से नाम वापस लेने की घोषणा की। एसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा — “अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटरों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करता है। इन खिलाड़ियों को पाकिस्तान के कायराना हवाई हमले में निशाना बनाया गया।”

दोस्ताना मैच खेलकर लौट रहे थे खिलाड़ी

एसीबी के बयान में बताया गया कि मृत खिलाड़ी — कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून — हाल ही में पक्तिका की राजधानी शाराना में खेले गए दोस्ताना क्रिकेट मैच में हिस्सा लेकर अपने घर लौटे थे। उरगुन में एक स्थानीय सभा के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया। बोर्ड ने बताया कि “इस हमले में तीन क्रिकेटरों समेत पांच स्थानीय नागरिकों की मौत हुई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।”

पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि यह हमला न केवल मानवीय संवेदनाओं का उल्लंघन है बल्कि यह खेल भावना पर सीधा प्रहार है। एसीबी ने इसे “पूरे अफगान खेल समुदाय और क्रिकेट परिवार के लिए एक गहरी क्षति” बताया। बयान में कहा गया कि “इस दुखद घटना के बाद अफगानिस्तान टीम ने नवंबर में प्रस्तावित त्रिकोणीय टी20 सीरीज में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है।” इस सीरीज में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका को हिस्सा लेना था।

युद्धविराम समझौते के बावजूद हमला

स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान ने शुक्रवार को पक्तिका प्रांत में कई एयरस्ट्राइक कीं, जो हाल ही में हुए 48 घंटे के युद्धविराम समझौते का उल्लंघन थीं। यह हमला उन भीषण सीमा झड़पों के बाद हुआ है जो पिछले कई दिनों से दोनों देशों के रिश्तों में और खटास घोल रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत