न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टी-20 विश्व कप में पहली बार खेलेगा ओमान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक पहली बार भारत दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे पर सुल्तान कल दिल्ली पहुँचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में ओमान के सुल्तान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। साथ ही पीएम मोदी ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए ओमान को बधाई दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 7:39:08

टी-20 विश्व कप में पहली बार खेलेगा ओमान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक पहली बार भारत दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे पर सुल्तान कल दिल्ली पहुँचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में ओमान के सुल्तान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। संयुक्त प्रतिनिधिमंडल की बैठक में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''आज हम एक नया भारत-ओमान संयुक्त दृष्टिकोण, भविष्य के लिए एक साझेदारी को अपना रहे हैं। इस संयुक्त दृष्टिकोण में दस अलग-अलग क्षेत्रों में ठोस कार्य बिंदुओं पर सहमति बनी है। मुझे विश्वास है कि संयुक्त दृष्टिकोण हमारी साझेदारी को एक नया और आधुनिक आकार देगा।"

साथ ही पीएम मोदी ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए ओमान को बधाई दी। टी20 वर्ल्ड कप अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में होगा। ओमान के सुल्तान को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "पिछले महीने, ओमान ने 2024 में होने वाले टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। इसके लिए आपको बधाई देता हूं।" इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और विदेश सचिव विनय क्वात्रा भी मौजूद थे।

बता दें कि इजरायल-हमास संघर्ष भड़कने के बाद यह खाड़ी क्षेत्र के किसी शीर्ष नेता की पहली भारत यात्रा है। ओमान के शीर्ष नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर भारत की यात्रा कर रहे हैं। उनके साथ वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। सुल्तान हैथम बिन तारिक का 16 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने औपचारिक स्वागत किया।

ओमान की क्रिकेट टीम की बात करें तो इसने मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ओमान ने एशिया क्वालीफायर सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने के बाद ये कारनामा किया। ओमान ने बहरीन को दस विकेट से हराकर वर्ल्ड कप का टिकट कटाया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मैच 4 जून और फाइनल 20 जून को खेला जाएगा। 20 टीमों को 5-5 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा जाएगा। सभी ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 8 में चार-चार टीमों के दो ग्रुप बनाए जाएंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में उतरेंगी और फिर फाइनल खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल