न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले सुरक्षा फिर खेल! न्यूजीलैंड ने अचानक रद्द किया पाक दौरा, पीएम इमरान खान की भी नहीं मानी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आज शुक्रवार (17 सितंबर) को रावलपिंडी में तीन मैच की सीरीज का पहला वनडे शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा को खतरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 5:28:16

पहले सुरक्षा फिर खेल! न्यूजीलैंड ने अचानक रद्द किया पाक दौरा, पीएम इमरान खान की भी नहीं मानी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आज शुक्रवार (17 सितंबर) को रावलपिंडी में तीन मैच की सीरीज का पहला वनडे शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा को खतरे का हवाला देते हुए पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री को फोन कर सुरक्षा का भरोसा दिया लेकिन कीवी टीम नहीं मानी। क्रिकेट न्यूजीलैंड (एनजेडसी) ने बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा सलाहकार की सलाह के बाद ही हमने दौरा रद्द करने का फैसला किया है। हमें बताया गया कि सुरक्षा को लेकर खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। फिलहाल टीम के स्वदेश लौटने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने कहा कि हमें जो सलाह मिल रही थी उसे देखते हुए दौरा जारी रखना संभव नहीं है। मैं समझता हूं कि यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के लिए करारा झटका होगा जो कि शानदार मेजबान रहा है लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हमारा मानना है कि इसके लिए यही जिम्मेदारी भरा विकल्प है। न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी संघ के मुख्य कार्यकारी हीथ मिल्स ने कहा कि खिलाड़ी सुरक्षित हैं और हर कोई अपने सर्वश्रेष्ठ हितों में काम कर रहा है।

मेहमान टीम के सुरक्षा अधिकारी थे पूरी तरह से संतुष्ट : पीसीबी

हालांकि पीसीबी ने कहा कि कीवी टीम की सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं था। न्यूजीलैंड ने सीरीज स्थगित करने का एकतरफा फैसला किया। मेहमान टीम के साथ आए सुरक्षा अधिकारी यहां की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट थे। पीसीबी मैचों का आयोजन जारी रखने के लिए तैयार है। पाकिस्तान और विश्व भर के क्रिकेटप्रेमी आखिरी क्षणों में सीरीज रद्द किए जाने से निराश होंगे।

वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होना था। दोनों में से कोई भी टीम होटल से बाहर नहीं आई। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल में ही रुकने को कहा गया। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड की टीम 18 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर थी। कीवी टीम की कमान टॉम लाथम तो पाकिस्तान की कप्तानी बाबर आजम के पास थी। वनडे के बाद पांच मैच की टी20 सीरीज भी खेली जानी थी।

2009 में श्रीलंकाई टीम पर हमले के बाद ज्यादा बिगड़े पाकिस्तान के समीकरण

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में पिछले कई सालों से सुरक्षा कारणों के चलते अंतरराष्ट्रीय टीमें दौरा करने से कतरा रही हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पाकिस्तान का घरेलू मैदान बना हुआ है। वर्ष 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें कुछ खिलाड़ी घायल हो गए थे। इसके बाद सभी टीमों ने पाकिस्तान आना बंद कर दिया। हालांकि पाकिस्तान ने पिछले कुछ समय से दोबारा अपने शहरों में मेजबानी शुरू कर दी। दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे जैसी टीमें वहां आकर खेलीं। आपको बता दें कि हाल ही में तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता हासिल कर ली है। इसके बाद से पाकिस्तान में भी सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट