न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं MS Dhoni: माइकल क्लार्क

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का अब भी सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बताया है। सोमवार, 14 अप्रैल को लखनऊ में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विकेट के पीछे जो कमाल दिखाया, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 9:51:47

अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं MS Dhoni: माइकल क्लार्क

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का अब भी सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बताया है। सोमवार, 14 अप्रैल को लखनऊ में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विकेट के पीछे जो कमाल दिखाया, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।

एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 43 वर्षीय धोनी ने तीन अहम विकेटों में भूमिका निभाई। उन्होंने आयुष बडोनी को स्टंप किया, ऋषभ पंत का कैच पकड़ा और अब्दुल समद को रन आउट कर पवेलियन भेजा। इन शानदार प्रयासों के साथ धोनी आईपीएल में 200 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

"धोनी का विकेटकीपिंग स्टैंडर्ड आज भी सबसे ऊपर है" – क्लार्क

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए माइकल क्लार्क ने कहा, “जब भी धोनी मैदान पर होते हैं, स्टेडियम में शोर खुद-ब-खुद बढ़ जाता है। उनकी विकेटकीपिंग ने मुझे कभी चौंकाया नहीं, क्योंकि मेरे लिए वह आज भी दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर हैं। इतने लंबे वक्त तक जो निरंतरता उन्होंने दिखाई है, वो अविश्वसनीय है। आज उनकी कप्तानी भी बेहतरीन रही – जिस तरह से उन्होंने दोनों स्पिनर्स को बीच के ओवरों में इस्तेमाल किया, वो बिल्कुल क्लासिक धोनी वाला मूव था।”

क्लार्क ने धोनी की मैच रीडिंग और परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजों का चयन करने की समझ की भी प्रशंसा की।

उन्होंने आगे कहा, “आज की रात का सबसे खास पहलू था धोनी की कप्तानी। उन्होंने हालात को पढ़ा, स्पिनर्स को एक साथ अटैक में लाकर रफ्तार से ओवर पूरे किए, दबाव बनाया, और खेल की गति को अपने नियंत्रण में लिया। उनका अनुभव ही इस जीत का असली फर्क बना।”

बल्ले से भी किया धमाका, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने धोनी

सिर्फ विकेट के पीछे ही नहीं, बल्कि धोनी बल्ले से भी चमके। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल था। शिवम दुबे के साथ उन्होंने 28 गेंदों में 57 रन की नाबाद साझेदारी की और चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत दिला दी। लक्ष्य था 167 रन, जिसे CSK ने 19.3 ओवर में हासिल कर लिया।

इस प्रदर्शन के लिए धोनी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया – यह उनके आईपीएल करियर में 18वां ऐसा सम्मान था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत