न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : देखें धोनी-मोर्गन के ये रिकॉर्ड, स्टेन ने इसे बताया चैंपियन, वाटसन ने इन्हें बताया मैक्ग्रा जैसा

दुबई क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार (15 अक्टूबर) को आईपीएल-14 का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 9:15:08

IPL-14 : देखें धोनी-मोर्गन के ये रिकॉर्ड, स्टेन ने इसे बताया चैंपियन, वाटसन ने इन्हें बताया मैक्ग्रा जैसा

दुबई क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार (15 अक्टूबर) को आईपीएल-14 का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई ने तीन तथा कोलकाता ने दो बार यह खिताब जीता है। दोनों की फाइनल में भिड़ंत 2012 में हुई थी, जिसमें कोलकाता ने बाजी मारी। कोलकाता ने इसके अलावा 2014 में ट्रॉफी चूमी थी। बहरहाल हम बात कर रहे हैं चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की। वे बतौर कप्तान टी20 में अपना 300वां मैच खेलेंगे। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे एकमात्र क्रिकेटर होंगे। धोनी ने अब तक 299 मैच में से 176 जीते हैं, जबकि 118 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

दूसरी ओर, कोलकाता के अंग्रेज कप्तान इयोन मोर्गन अपने खाते में एक अनचाहा रिकॉर्ड जोड़ चुके हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्वालिफायर 2 में शून्य पर आउट हो गए थे। इसके साथ ही वे एक आईपीएल में सर्वाधिक 4 दफा खाता खोले बगैर पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले शेन वार्न (2009), हरभजन सिंह (2012), गौतम गंभीर (2012), विराट कोहली (2014), ग्लेरन मैक्सवेल (2017), आर. अश्विन (2018), रोहित शर्मा (2018) एक आईपीएल में 3-3 दफा 0 पर आउट हुए हैं।

ipl-14,ms dhoni,eoin morgan,chennai super kings,csk,kkr,dale steyn,shane watson,josh hazlewood,sports news in hindi

स्टेन ने बताया क्यों विजेता बन सकती है चेन्नई

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने उस टीम का नाम बताया है जो आईपीएल 2021 की चैंपियन बन सकती है। स्टेन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि चेन्नई बहुत ही शानदार दिख रही है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो सही दिशा में सही फैसले के साथ बढ़ते हैं। धोनी पिछली रात को अच्छी लय में दिखे थे, उन्होंने साथ में टीम की कप्तानी भी बेहतरीन की है।

उनके बल्लेबाज बेहद अच्छे हैं, मुझे ऐसा लग रहा है कि केकेआर को सीएसके के खिलाफ एक अच्छी टीम के साथ उतरना चाहिए। चेन्नई की टीम फाइनल में बाजी मारेगी और कोलकाता को उनके गलत फैसले का परिणाम भुगतना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि स्टेन इस बार आईपीएल में नजर नहीं आए। 38 वर्षीय स्टेन पूर्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और डेक्कन चार्जर्स टीम के सदस्य रहे हैं।

ipl-14,ms dhoni,eoin morgan,chennai super kings,csk,kkr,dale steyn,shane watson,josh hazlewood,sports news in hindi

वाटसन ने की चेन्नई के कंगारू गेंदबाज हेजलवुड की तारीफ

चेन्नई के दाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भले ही आईपीएल-14 के 8 मैच में महज 9 विकेट झटके हैं, लेकिन उनके हमवतन शेन वाटसन ने उनकी जमकर तारीफ की है। 30 वर्षीय हेजलवुड ने क्वालिफायर-1 में दिल्ली कैपिटल्स पर मिली के खिलाफ 2 विकेट झटके थे। वाटसन ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘सलेक्ट डगआउट’ शो में कहा कि हेजलवुड के हाथ से निकलने वाली गेंद पर उनका नियत्रंण ही शानदार होता है, इसलिए अगर विकेट पर जरा भी ओस होती है या फिर नई गेंद होती है तो वे विकेट से कुछ न कुछ हासिल करने में काफी बेहतरीन हैं।

थोड़े से वैरिएशन या फिर विकेट से कुछ हासिल करने में या फिर हवा में कुछ मदद का मतलब है कि हेजलवुड को इन परिस्थितियों में खेलना काफी मुश्किल होता है। हेजलवुड की उंगली से निकलने वाली गेंद पर नियंत्रण कुछ ऐसा ही है जैसा ग्लेन मैक्ग्रा का होता था। गेंद कितनी स्विंग होनी चाहिए या फिर किस तरीके से गेंद सीम होगी, मैक्ग्रा के पास जो नियत्रंण था, वह हेजलवुड में तब से है जब वे युवा थे। हेजलवुड में मैक्ग्रा जैसी समानता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत