न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एमएस धोनी के 40वें बर्थडे पर कोहली, वीरू…ने ऐसे किया विश, ‘माही’ के नाम हैं ये खास रिकॉर्ड

लाखों-करोड़ों लोगों के चहेते भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 2:08:52

एमएस धोनी के 40वें बर्थडे पर कोहली, वीरू…ने ऐसे किया विश, ‘माही’ के नाम हैं ये खास रिकॉर्ड

लाखों-करोड़ों लोगों के चहेते भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथी खिलाड़ियों के साथ फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने माही को कप्तान संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं। वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि धोनी जैसा खिलाड़ी पीढ़ियों में एक बार पैदा होता है। बीसीसीआई ने भी पूर्व कप्तान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने धोनी को शांत रवैये के लिए याद किया। मोहम्मद कैफ ने लिखा कि दादा ने जीतना सिखाया, तो धोनी ने उसे आदत में बदल दिया।

https://t.co/rSHGiJyzIq

— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 7, 2021

धोनी के खाते में अब भी हैं ये स्पेशल कीर्तिमान

धोनी ने 15 साल के करियर में कई मील के पत्थर छुए। वे दुनिया के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है।

धोनी अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने वनडे में सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतक जमाया। धोनी के नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने 31 अक्तूबर 2005 को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन ठोके थे। वे भारत के लिए सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 60 टेस्ट, 200 वनडे और 72 टी20 मैच में कप्तानी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत