न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप फाइनल में एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने मोहम्मद सिराज

इस मुकाबले में सिराज हैट्रिक तो नहीं ले पाए, लेकिन एक ही ओवर में 4 बल्लेबाजों को आउट करके उन्होंने विरोधी टीम की हवा पूरी तरह से निकाल दी। इसके अलावा वह भारत की तरफ से एशिया कप फाइनल में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए। वह भारत की तरफ एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 7:20:37

एशिया कप फाइनल में एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने मोहम्मद सिराज

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कप्तान दासुन शनाका के इस फैसले को भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया। सिराज ने पहली पारी के चौथे ओवर में ऐसी गेंदबाजी कर दी कि श्रीलंका की टीम पूरी तरह से बिखर गई।

इस मुकाबले में सिराज हैट्रिक तो नहीं ले पाए, लेकिन एक ही ओवर में 4 बल्लेबाजों को आउट करके उन्होंने विरोधी टीम की हवा पूरी तरह से निकाल दी। इसके अलावा वह भारत की तरफ से एशिया कप फाइनल में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए। वह भारत की तरफ एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने।

मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में लिए 4 विकेट

मो. सिराज ने पहली पारी के चौथे ओवर की शुरुआत तूफानी अंदाज में की और पहली ही गेंद पर उन्होंने निसानका को 2 रन के स्कोर पर जडेजा के हाथों कैच आउट करवा दिया। इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर समाराविक्रमा को जीरो के स्कोर पर पगबाधा आउट कर दिया। चौथी गेंद पर उन्होंने असलंका को भी डक पर विकेट के पीछे इशान किशन के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने धनंजय डिसिल्वा को 4 रन के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवाकर श्रीलंका टीम की कमर ही तोड़ डाली।

सिराज के ओवर का रोमांच

पहली गेंद- निकानका को 2 रन पर किया आउट

दूसरी गेंद- कोई रन नहीं बना

तीसरी गेंद- समाराविक्रमा को शून्य पर पगबाधा आउट किया

चौथी गेंद- असलंका को जीरो पर कैच आउट करवाया

पांचवीं गेंद- धनंजय डिसिल्वा ने चौका मारा

छठी गेंद- धनंजय डिसिल्वा को कैच आउट करवाया

मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों पर लिए 5 विकेट

एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मो. सिराज ने इतिहास रच दिया और वनडे क्रिकेट में सबके कम गेंदों पर 5 विकेट लेने का कमाल किया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया और वनडे क्रिकेट में इतनी कम गेंदों पर इससे पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने फाइफर लेने का कमाल नहीं किया था।

मोहम्मद शमी की बराबरी की
वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में सिराज ने शमी की बराबरी कर ली। सिराज ने अपने 29वें वनडे मैच में 50 विकेट पूरे किए जबकि इससे पहले शमी ने भी 29 मैचों में 50 विकेट लिए थे। भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज 50 विकेट अजीत अगरकर ने 23 मैचों में लिए थे और वह पहले स्थान पर हैं जबकि सिराज अब शमी के साथ इस मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए।
भारत के लिए सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ी

23 मैच – अजीत अगरकर

24 मैच- कुलदीप यादव

28 मैच- जसप्रीत बुमराह

29 मैच – मो. सिराज

29 मैच – मो. शमी

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत