न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा टेस्ट : मोहम्मद शमी ने Lords में रचा इतिहास, सचिन सहित ये दिग्गज भी नहीं लगा पाए अर्धशतक

लॉर्ड्स में खेले जा रहे पांच मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बतौर बल्लेबाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 11:07:16

दूसरा टेस्ट : मोहम्मद शमी ने Lords में रचा इतिहास, सचिन सहित ये दिग्गज भी नहीं लगा पाए अर्धशतक

लॉर्ड्स में खेले जा रहे पांच मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बतौर बल्लेबाज इतिहास रच दिया। 9वें नंबर (सेवंथ डाउन) पर खेलने उतरे शमी ने 70 गेंदों पर 5 चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रन ठोके। इसके साथ ही शमी क्रिकेट का मक्का माने जाने वाले लॉर्ड्स में अर्धशतक जमाने वाले भारत के दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए। शमी ने लगातार दो बेहतरीन शॉट खेलकर 58 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। शमी ने ऑफ स्पिनर मोईन अली के ओवर की दूसरी गेंद पर चौका और फिर अगली गेंद पर छक्का जड़कर लॉर्ड्स में अपना पहला अर्धशतक जमाया।

भारत की ओर से लॉर्ड्स में इतने बल्लेबाज जमा चुके हाफ सेंचुरी

लॉर्ड्स में फिफ्टी लगाकर शमी ने वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। भारत की ओर से लॉर्ड्स में अब तक 33 खिलाड़ियों ने अर्धशतक जमाया है। खास बात है कि इसमें महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं है। सचिन ने दुनियाभर के लगभग सभी मैदानों पर अपने बल्ले से धूम मचाई, लेकिन लॉर्ड्स में उनका बल्ला खामोश रहा। सचिन के अलावा लॉर्ड्स में कोहली, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस, एबी डिविलियर्स, मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गज भी अर्धशतक नहीं लगा पाए।

शमी-बुमराह ने इंग्लैंड में नौवें विकेट के लिए की सबसे बड़ी साझेदारी

शमी ने नाबाद 56 और 10वें नंबर पर उतरे जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 34 रन बनाए। ये शमी और बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर भी रहा। इन दोनों ने 9वें विकेट के लिए नाबाद 89 रन की साझेदारी की। इस जोड़ी ने इंग्लैंड में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड बना डाला। इससे पहले इंग्लैंड में भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कपिल देव व मदनलाल के बीच 66 रन की थी। 61 रन की साझेदारी के साथ तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह और जहीर खान की जोड़ी का नाम आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत