न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहम्मद शमी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने पर संदेह, नहीं भरेंगे उड़ान

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने पर संकट के बादल हैं। अगर उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों मुकाबलों से बाहर कर दिया जाए तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 6:22:15

मोहम्मद शमी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने पर संदेह, नहीं भरेंगे उड़ान

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने पर संकट के बादल हैं। अगर उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों मुकाबलों से बाहर कर दिया जाए तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। मोहम्मद शमी की चोट गंभीर है।
वहीं दूसरी ओर टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को भी झटका लगा है। उसकी पेस बैटरी के एक और खिलाड़ी के टेस्ट सीरीज में खेलने पर संदेह है। एनरिक नॉर्खिया और लुंगी एनगिडी के बाद 495 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले कगिसो रबाडा भी अनफिट हो गए हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय तेज गेंदबाज टखने की चोट से जूझ रहे हैं। वह टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए बाकी खिलाड़ियों के साथ साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान नहीं भरेंगे। कप्तान रोहित शर्मा समेत खिलाड़ियों का आखिरी जत्था शुक्रवार (15 दिसंबर) को जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होना है, लेकिन 33 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज उनमें शामिल नहीं होंगे।

रोहित शर्मा के साथ के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी और हर्षित राणा होंगे। ये खिलाड़ी दुबई से साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगे। साउथ अफ्रीका के लिए 30 नवंबर को टीम इंडिया का ऐलान हुआ था। उसी समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट कर दिया था कि शमी का इलाज चल रहा था।

दर्द के बावजूद विश्व कप 2023 में खेले थे मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी को लेकर बीसीसीआई के बयान में कहा गया था, ‘मोहम्मद शमी फिलहाल चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है।’ बता दें कि शमी टखने के दर्द से पीड़ित थे। हाल ही में पता चला कि उन्होंने दर्द के बावजूद विश्व कप 2023 में हिस्सा लिया था। विशेष रूप से उन्होंने बॉल डिलीवरी पॉइंट के समय दाहिने पैर से उतरते समय असुविधा का अनुभव किया था।

सेलेक्टर्स ने नहीं किया अभी शमी के रिप्लेसमेंट का ऐलान

चयनकर्ताओं ने अब तक शमी के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि चूंकि कई खिलाड़ी पहले से ही टी20 इंटरनेशनल, वनडे, टेस्ट और ए सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका में हैं। ऐसे में उनमें से ही किसी तेज गेंदबाज को टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल 75 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच 26 से 30 दिसंबर 2023 के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाना है। दूसरा टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी 2024 के बीच केपटाउट के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत