न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहम्मद हफीज को मिली पाक क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी, PCB ने बनाया निदेशक

विश्व कप 2023 में पाकिस्तानी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कप्तान बाबर आज़म से लेकर सपोर्ट स्टाफ तक सब की छुट्टी कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 6:25:08

मोहम्मद हफीज को मिली पाक क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी, PCB ने बनाया निदेशक

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में पाकिस्तानी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कप्तान बाबर आज़म से लेकर सपोर्ट स्टाफ तक सब की छुट्टी कर दी है। सलेक्शन कमेटी को भी बर्खास्त कर दिया है। लेकिन अब पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और 'प्रोफेसर' के नाम से ख्यात मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हफीज को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का निदेशक नियुक्त किया है। पाकिस्तान ने एक तरह से मिकी आर्थर का वर्क फ्रॉम होम (WFH) खत्म कर दिया है। पीसीबी के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने टीम के पूर्व हेड कोच मिकी आर्थर को टीम का निदेशक बनाया था, जो डर्बीशायर के हेड ऑफ क्रिकेट थे। पीसीबी और आर्थर के बीच डील थी कि बड़े टूर्नामेंट में वे टीम के साथ होंगे, जबकि अन्य मौकों पर ऑनलाइन तरीके से जुड़े रहेंगे। हालांकि, अब जका अशरफ ने विदेशी स्टाफ को बाहर कर दिया। ऐसे में अब बोर्ड ने मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया है, जो तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालेंगे।

टेस्ट और टी-20 में शाहीन शाह अफरीदी होंगे कप्तान

मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी20 मैच खेले हैं और 12,780 रन बनाए हैं और 253 विकेट लिए हैं। बुधवार को बाबर आजम के कप्तानी से हटने के बाद शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान टेस्ट और टी20ई कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, पीसीबी ने अभी तक वनडे कप्तान की घोषणा नहीं की है।

हफीज हाल ही में पीसीबी क्रिकेट तकनीकी समिति का हिस्सा थे। पूर्व ऑलराउंडर पाकिस्तान पुरुष टीम का हिस्सा थे, जिसने 2017 में इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। यूके में पंजीकृत एक खिलाड़ी प्रबंधन कंपनी के कथित स्वामित्व के कारण हितों के टकराव के विवाद के बीच मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक के पद से इस्तीफा देने के बाद पीसीबी ने मंगलवार को पाकिस्तान चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था। पीसीबी ने बाबर को इस्तीफा देने के लिए कहकर ओवरहाल पूरा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक