न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिचेल मार्श ने किया टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने से इंकार, छठे नंबर पर ही करना चाहते हैं बल्लेबाजी

आस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में ओपनर की जगह खाली हो गई है। माना जा रहा था कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड इस स्थान को मिचेल मार्श ने भरवाएगा। लेकिन मिचेल मार्श ने इसके लिए स्पष्ट तौर पर इंकार कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 7:38:29

मिचेल मार्श ने किया टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने से इंकार, छठे नंबर पर ही करना चाहते हैं बल्लेबाजी

आस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में ओपनर की जगह खाली हो गई है। माना जा रहा था कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड इस स्थान को मिचेल मार्श ने भरवाएगा। लेकिन मिचेल मार्श ने इसके लिए स्पष्ट तौर पर इंकार कर दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श ने कहा कि डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद उनका टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करने का इरादा नहीं है। मार्श सीमित ओवरों की क्रिकेट में अमूमन टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि टेस्ट क्रिकेट में वह छठे नंबर पर ही बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

‘द ऐज’ समाचार पत्र के अनुसार मिचेल मार्श ने कहा, "मैं इसे मुख्य खबर बनाए बिना कैसे जवाब दूं। मुझे इस बात की खुशी है कि इसके बारे में (उनके सलामी बल्लेबाज बनने) चर्चा चल रही है और आखिरकार डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद हमें नए सलामी बल्लेबाज की जरूरत पड़ेगी। लेकिन मैंने टीम में वापसी के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है और सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने की उम्मीद करना मेरे लिए समझदारी भरा कदम नहीं होगा।"

मार्श ने आगे कहा, "मुझे छठे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद है और पिछले चार टेस्ट मैचों में एक टेस्ट क्रिकेटर के रूप में मैंने अपनी राह तय कर ली है और मुझे यह पसंद है। मैं इसे नहीं बदलना चाहूंगा।"

मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 107 गेंद पर 90 रन की आक्रामक पारी खेली थी और उन्होंने कहा कि छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने से उन्हें आक्रामक अंदाज में खेलने की छूट मिलती है। मैं जिस तरह से खेलना चाहता हूं मुझे लगता है कि पिछले 12 महीनों में मैंने उसकी झलक दिखाई है। मैं भी स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की तरह लंबी पारियां खेलना चाहता हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत