Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

माइकल वॉन ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहा - प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

मैं कहूंगा कि वह मेरे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होंगे… मेरा मानना है कि रोहित के बिना यह सब नहीं होता। भारत इतना बेहतर नहीं दिखता। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले, रोहित ने 10 मैचों में 124.15 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 9:27:51

माइकल वॉन ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहा - प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

2023 विश्व कप के फाइनल में भारत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। टूर्नामेंट में भारत की सफलता के पीछे एक बड़ा कारण पावरप्ले में कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी रही है। रोहित ने पहली गेंद से ही आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश की है, जिससे टीम को धमाकेदार शुरुआत मिल रही है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भारतीय कप्तान की आक्रामक बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की तारीफ की। कोहली ने 10 मैच की 10 पारी में 711 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर ने 10 मैच की 10 पारियों में 526 रन बनाए हैं।

रोहित मेरे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

वॉन ने द टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा, मैं कहूंगा कि वह मेरे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होंगे… मेरा मानना है कि रोहित के बिना यह सब नहीं होता। भारत इतना बेहतर नहीं दिखता। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले, रोहित ने 10 मैचों में 124.15 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं। कप्तानी की बागडोर संभालने के बाद से भारतीय कप्तान टीम को आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। मौजूदा विश्व कप में रोहित अन्य बल्लेबाजों के लिए उदाहरण बनकर सामने आए हैं।


रोहित ने आक्रामक क्रिकेट खेलने पर क्या कहा था?

रोहित ने अपने आक्रामक रवैये को लेकर इस साल की शुरुआत में भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के दौरान कहा था, “हम कुछ खराब शॉट्स के आधार पर नतीजे पर नहीं पहुंचेंगे। इन सभी खिलाड़ियों में बहुत क्षमता है, वे जब चाहें शॉट खेल सकते हैं और हम उन्हें वहां जाने और अक्सर ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते रहना चाहते हैं।”

कोहली और अय्यर पर क्या बोले माइकल वॉन


न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 50वां वनडे शतक लगाकर इतिहास रचने वाले विराट कोहली को लेकर वॉन ने कहा, कोहली शानदार फॉर्म में हैं और 50 वनडे शतक बनाना असाधारण है। श्रेयस अय्यर ने भी इस मैच में बेहतरीन शतक जड़ा था। उन्होंने कहा, अय्यर एक शानदार खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology