न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल मुख्य कोच मैथ्यू मॉट ने दिया इस्तीफा, अब इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने में विफलता के बाद मैथ्यू मोट ने मंगलवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 30 July 2024 10:00:19

इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल मुख्य कोच मैथ्यू मॉट ने दिया इस्तीफा, अब इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने में विफलता के बाद मैथ्यू मोट ने मंगलवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक को अंतरिम आधार पर नियुक्त किया गया है।
इंग्लैंड को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में चैंपियन बने भारत ने हराकर बाहर कर दिया था जबकि टीम पिछले साल अपने 50 ओवर के विश्व कप खिताब का बचाव करने में भी असफल रही थी। मोट का कार्यकाल इंग्लैंड के 2022 में ऑस्ट्रेलिया में अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीतने के साथ शुरू हुआ। इंग्लैंड ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। मार्कस ट्रेस्कोथिक ने अंतरिम आधार पर पदभार संभाला है। मॉट का इंग्लैंड के साथ चार साल का अनुबंध था लेकिन आईसीसी इवेंट में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण उन्हें दो साल में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

मैथ्यू मॉट ने जोर देकर कहा कि उन्हें अपने कोचिंग कार्यकाल पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा, ''मुझे इंग्लैंड की पुरुष टीम का कोच बनने पर बहुत गर्व है; यह मेरे लिए सम्मान की बात है। हमने पिछले दो सालों में सफलता प्राप्त करने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया है। मैं खिलाड़ियों, प्रबंधन और ईसीबी के सभी लोगों को उनके समर्पण, समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान की गई कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं बहुत सारी अच्छी दोस्ती और अविश्वसनीय यादों के साथ यहां से जा रहा हूं।''

जोस बटलर सफेद गेंद के प्रारूप में इंग्लैंड की टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि सहायक कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम आधार पर कार्यभार संभालेंगे। इंग्लैंड को सितम्बर में ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और उसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंग्लैंड के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन, माइक हसी और कुमार संगकारा जैसे दिग्गजों से कोई एक मॉट की जगह ले सकता है।

इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा, ‘‘इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों और व्यक्तिगत रूप से मेरी ओर से, मैं मैथ्यू को उनकी नियुक्ति के बाद से टीम के लिए किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘वह इंग्लैंड के साथ पुरुष विश्व कप जीतने वाले केवल तीन कोच में से एक के रूप में अपना पद छोड़ रहे हैं। कम समय में तीन विश्व कप चक्र के बाद अब मुझे लगता है कि टीम को आगे की चुनौतियों की तैयारी के लिए एक नई दिशा की आवश्यकता है।’

ट्रेस्कोथिक की नियुक्ति पर की ने कहा, ‘मार्कस ट्रेस्कोथिक ड्रेसिंग रूम में काफी सम्मानित हैं और सफेद गेंद के कप्तान जोस बटलर के साथ टीम के मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। मार्कस और जोस के बीच अच्छा तालमेल है और मुझे लगता है कि उनकी साझेदारी हमें निरंतरता और स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगी। अब पूर्णकालिक कोच की तलाश शुरू होगी।’

इंग्लैंड के नए अंतरिम वाइट बॉल कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने 76 टेस्ट, 123 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 5825 रन, वनडे में 4335 रन और टी20 में 166 रन है। टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए 1 तो वनडे में उन्होंने 4 विकेट ली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
दिल्ली में एंट्री होगी और महंगी, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा पॉल्यूशन टैक्स; जानें नई दरें और नियम
दिल्ली में एंट्री होगी और महंगी, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा पॉल्यूशन टैक्स; जानें नई दरें और नियम
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर