न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मांजरेकर का गौतम गम्भीर पर तंज: 'कुलदीप ने 3 विकेट लिए — फिर भी अगला मैच नहीं खेलेंगे'

सोनी स्पोर्ट्स पर उन्होंने कहा, अब कुलदीप यादव ने एक ओवर में 3 विकेट ले लिए हैं, वह अगला मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि भारत उन्हें ऐसे ही ट्रीट करता है। जब वह अच्छा खेलते हैं, तो उन्हें ड्रॉप कर दिया जाता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 11:29:08

मांजरेकर का गौतम गम्भीर पर तंज: 'कुलदीप ने 3 विकेट लिए — फिर भी अगला मैच नहीं खेलेंगे'

एशिया कप टी20 में यूएई के खिलाफ बुधवार को कुलदीप यादव का जादू देखने लायक रहा। भारत के इस चाइनामैन गेंदबाज ने करीब 15 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी की और आते ही 2.1 ओवर में केवल 7 रन देकर 4 विकेट झटक डाले। यह एशिया कप टी20 के इतिहास का दूसरा सबसे बेहतरीन आंकड़ा रहा। अपने करियर के सबसे कठिन दौर और टीम से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद कुलदीप ने आलोचकों को करारा जवाब दिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी बने।

लेकिन इसी प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर व्यंग्य किया। सोनी स्पोर्ट्स पर उन्होंने कहा, “अब कुलदीप यादव ने एक ओवर में 3 विकेट ले लिए हैं, वह अगला मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि भारत उन्हें ऐसे ही ट्रीट करता है। जब वह अच्छा खेलते हैं, तो उन्हें ड्रॉप कर दिया जाता है।” मांजरेकर ने आगे कहा, “मैं मजाक कर रहा हूं लेकिन कुलदीप यादव का करियर तो यही कहता है। ड्रॉप किए जाने के बीच वह कुछ जादुई करते हैं। उनके आंकड़े चाहे टेस्ट हों, ओडीआई हों या टी20 इंटरनेशनल—अविश्वसनीय हैं। वह भारतीय टीम के लिए एक अपरिहार्य खिलाड़ी हैं, लेकिन यही उनकी नियति है।”

कुलदीप ने भी मैच के बाद यह स्वीकार किया कि लंबे समय तक प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना उनके लिए बेहद तकलीफदेह रहा है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी गेंदबाजी में मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखा, जिसका नतीजा यूएई के खिलाफ उनके दमदार प्रदर्शन में देखने को मिला।

कुलदीप के इस जादू ने न केवल टीम इंडिया को बड़ी जीत दिलाई बल्कि एक बार फिर चयन नीति पर बहस भी छेड़ दी है। मांजरेकर की टिप्पणी भले हल्के-फुल्के अंदाज में थी, लेकिन भारतीय टीम के चयन और खिलाड़ियों के साथ व्यवहार पर यह एक कड़वी हकीकत भी बयान कर गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत