न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लक्ष्मण ने कहा, लगातार वही गलतियां दोहरा रहे हैं रहाणे और पुजारा, इधर-पंत ने धोनी को पछाड़ा

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में जारी पांच मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम फ्रंटफुट पर है। टीम इंडिया ने पहली पारी में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 11:01:21

लक्ष्मण ने कहा, लगातार वही गलतियां दोहरा रहे हैं रहाणे और पुजारा, इधर-पंत ने धोनी को पछाड़ा

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में जारी पांच मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम फ्रंटफुट पर है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 364 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 119/3 रन बना लिए थे। भारत के शीर्ष बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की विफलता पर हर कोई चिंतित है। दोनों बैट्समैन पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं और फैंस को उनकी बड़ी पारी का इंतजार है।

पुजारा ने जहां 33 गेंद पर 9 रन बनाए वहीं रहाणे दूसरे दिन की पहली ही गेंद पर एक रन बनाकर ही विकेट दे बैठे। लक्ष्मण ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत में कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि बाहर का शोर पुजारा और रहाणे के दिमाग में नहीं आ रहा होगा। लोग सोचते हैं कि अनुभवी खिलाड़ी दबाव का सामना कर सकते हैं। मुझे लगता है कि शायद अनुभवी खिलाड़ियों पर दबाव ज्यादा होता है। हर कम स्कोर और असफलता आप पर दबाव बढ़ा देती है।

नॉटिंघम में भी काफी बेचैन थे रहाणे : लक्ष्मण

हमने नॉटिंघम की पहली पारी में भी देखा जब तक रहाणे क्रीज पर थे तब तक काफी बेचैन थे। और आखिर में रन आउट हो गए। इससे पहले वे रन आउट से बचे भी थे। लॉर्ड्स में भी मैंने उनका फुटवर्क देखा जो काफी असहज था। जब भी आप निर्णय लेने की क्षमता में नहीं होते और परिणाम को देखने का प्रयास करते हैं तो आप गेंद तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, खास तौर पर तब जब आपका विश्वास भी अधिक नहीं होता। रहाणे के साथ भी यह समस्या है। मुझे लगता है कि रहाणे और पुजारा दोनों इस बात को लेकर निराश होंगे कि वे लगातार वही गलतियां दोहरा रहे हैं जिनकी वजह से वे पिछले छह से आठ महीनों में आउट हो रहे हैं।

37 रन की पारी के दौरान पंत ने बनाया यह रिकॉर्ड

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहली पारी में 58 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाए। इस पारी के दौरान पंत ने विदेशी धरती पर अपने 1000 रन पूरे कर लिए। पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज विदेशी सरजमीं पर सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने महज 29 पारियों में इतने रन बनाए हैं। विदेशी धरती पर धोनी ने 1000 रन 32 पारियों में बनाए थे। इस लिस्ट में फारुख इंजीनियर तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने ये कमाल 33 परियों में किया था। पंत ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2018 में की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत