न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंत ने रिव्यू से रोका पर नहीं माने कोहली, देखें Video, जेम्स एंडरसन और जो रूट ने बनाए ये रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमटी। जवाब में इंग्लैंड के तीन विकेट पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 12:01:38

पंत ने रिव्यू से रोका पर नहीं माने कोहली, देखें Video, जेम्स एंडरसन और जो रूट ने बनाए ये रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमटी। जवाब में इंग्लैंड के तीन विकेट पर 119 रन हो गए हैं। दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में लगातार दो झटके देकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। इसके बाद भी वे तगड़ी फॉर्म में सही लाइन लैंथ पर गेंदबाजी करते रहे। इसी का नतीजा था कि उनकी गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया।

हालांकि यह फैसला भारत के खिलाफ गया। इसके बाद एक बार फिर से सिराज ने अगले ही ओवर में अंग्रेज कप्तान जो रूट के पैड्स पर गेंद मारी और मैदानी अंपायर ने अपील ठुकरा दी। सिराज ने रिव्यू के लिए कहा। कोहली सोच में पड़ गए तब पंत ने कोहली का हाथ पकड़कर उन्हें रिव्यू लेने के लिए मना किया। हालांकि कोहली नहीं माने और भारत ने दूसरा रिव्यू भी गंवा दिया। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

एंडरसन इस मामले में अश्विन से आगे निकले

इंग्लैंड के दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शानदार बॉलिंग करते हुए टेस्ट करियर में 31वीं बार एक पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया। एंडरसन ने स्टीक गेंदबाजी करते हुए 62 रन देकर 5 विकेट निकाले। इसी के साथ उन्होंने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया।

इस मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (67) पहले, ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (37) दूसरे, न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली (36) तीसरे, भारत के अनिल कुंबले (35) चौथे, श्रीलंका के रंगना हेराथ (34) पांचवें नंबर पर हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एंडरसन तीसरे स्थान पर हैं। मुरलीधरन (800) पहले, वार्न (708) दूसरे व एंडरसन (626) तीसरे स्थान पर हैं। 39 साल 13 दिन की उम्र में एंडरसन टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले चौथे सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज बन गए हैं।

टेस्ट में रूट बने इंग्लैंड के दूसरे टॉप स्कोरर

अपना 107वां टेस्ट खेल रहे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 14वां रन बनाते ही एक खास मुकाम पा लिया। वे इंग्लैंड की ओर से टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ एलिस्टर कुक हैं, जिनके नाम 12472 रन दर्ज हैं। भारत के खिलाफ ही टेस्ट करियर का आगाज करने वाले रूट ने पूर्व कप्तान ग्राहम गूच (8900) को पीछे छोड़ दिया। रूट के नाम फिलहाल 21 शतक और 50 अर्धशतक हैं। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन जुटाने के मामले में एलेक स्टीवर्ट (8463) चौथे और डेविड गॉवर (8231) पांचवें नंबर पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत