न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुमराह ने 13 नोबॉल फेंकी, सिराज ने कार्तिक को दिया यह जवाब, न्यूट्रल अंपायर्स के लिए ऐसा बोले गावसकर

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में पांच मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए। जवाब में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Aug 2021 12:02:09

बुमराह ने 13 नोबॉल फेंकी, सिराज ने कार्तिक को दिया यह जवाब, न्यूट्रल अंपायर्स के लिए ऐसा बोले गावसकर

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में पांच मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को 391 रन पर आउट हो गया। पहले टेस्ट में कहर बरपाने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस बार बेबस नजर आए। वे पहली पारी में एक भी विकेट नहीं निकाल पाए, जबकि उन्होंने 79 रन लुटा दिए। खास बात ये है कि बुमराह ने 13 नो बॉल फेंकी। टेस्ट क्रिकेट में नो बॉल को बहुत बड़ी गलती माना जाता है। बुमराह का पैर लगातार क्रीज से आगे पड़ रहा था।

बुमराह ने 126वें ओवर के दौरान 4 नो बॉल फेंकी और उनका ये ओवर काफी लंबा चला। बुमराह ने चौथी गेंद, 5वी गेंद और दो बार छठी गेंद नो बॉल फेंकी। ये ओवर करीब 15 मिनट तक चला। हालांकि इसके पीछे जेम्स एंडरसन का कनकशन भी बड़ी वजह रहा। बुमराह की पहली गेंद एंडरसन के हेलमेट पर लगी जिसके बाद प्रोटोकॉल के तहत उनकी जांच की गई। सोशल मीडिया पर फैंस ने बुमराह की खूब खिंचाई की।

बल्लेबाज को शटअप करा विकेट का जश्न मनाते हैं सिराज

इंग्लैंड में दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का विकेट लेने के बाद जश्न मनाने का तरीका चर्चाओं में है। विकेट लेने के बाद वे अपने मुंह पर उंगली रखकर बल्लेबाज को शटअप का इशारा करते हैं। वे उसे चुप रहने को कहते हैं यानी बोलती बंद कर देते हैं। नॉटिंघम टेस्ट में सिराज ने जब जॉनी बेयरस्टॉ को आउट कर ऐसे जश्न मनाया तो इन दिनों कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को यह रास नहीं आया।

उन्होंने इसकी आलोचना की। अब सिराज ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि ये सेलिब्रेशन उन नफरतदानों और आलोचकों के लिए है जो ये मानते और समझते हैं कि मैं ये नहीं कर सकता, मैं वो नहीं कर सकता। मेरे सेलिब्रेशन का बल्लेबाज या किसी विरोधी खिलाड़ी से कोई लेना-देना नहीं है।

गावसकर ने इसलिए की न्यूट्रल अंपायर्स की सिफारिश

महान भारतीय बल्लेबाज व कमेंटेटर सुनील गावसकर ने अंपायरिंग के स्तर की तारीफ की, लेकिन कहा कि वे न्यूट्रल अंपायर्स को देखना पसंद करेंगे। आईसीसी ने 1994 में टेस्ट में एक न्यूट्रल अंपायर, जबकि 2002 में दोनों मैदानी अंपायर्स का न्यूट्रल होना अनिवार्य कर दिया था। कोविड-19 की वैश्विक महामारी के दौरान ट्रैवल बैन को देखते हुए आईसीसी ने अस्थायी रूप से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में घरेलू अंपायरों के इस्तेमाल की इजाजत दी थी।

गावसकर ने लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान कहा कि मैं अब भी न्यूट्रल अंपायर्स को देखना चाहूंगा क्योंकि जब आप 2-3 डीआरएस गंवा देते है तो कोई ऐसा फैसला हो सकता है जिससे मैच का रुख पलट जाए। पक्षपात के आरोप से बचने के लिए आपके पास न्यूट्रल अंपायर होने चाहिए। मौजूदा सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में अंपायरिंग की क्वालिटी शानदार रही है। हालांकि हमारे दिनों के बारे में मैं इसके बारे ज्यादा बात नहीं कर सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत