न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्दिक को हटाने पर राहुल ने दिया यह जवाब, रोहित के लिए बोले चहल, कीवी कोच ने बताई मुश्किल सीरीज!

भारत और विश्व कप की उपविजेता न्यूजीलैंड की टीमों के बीच अब तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 17 नवंबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 9:27:21

हार्दिक को हटाने पर राहुल ने दिया यह जवाब, रोहित के लिए बोले चहल, कीवी कोच  ने बताई मुश्किल सीरीज!

भारत और विश्व कप की उपविजेता न्यूजीलैंड की टीमों के बीच अब तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 17 नवंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया के नए उप कप्तान व सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल सोमवार को मीडिया के मुखातिब हुए। राहुल ने नए कोच राहुल द्रविड़ और हरफनमौला हार्दिक पांड्या को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। राहुल ने कहा कि द्रविड़ के आने से जाहिर तौर पर खिलाड़ियों को बहुत मदद मिलेगी। मैं द्रविड़ को सालों से जानता हूं और अपने करियर के शुरुआत से ही उन्हें फॉलो कर रहा हूं। राहुल से पत्रकारों ने पूछा कि क्या हार्दिक को उनके बाहर होने की वजह बताई गई थी?

इस पर राहुल ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि ऐसा कुछ हुआ है। हार्दिक जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और उनसे क्या उम्मीदें हैं। वे ये सब बातें अच्छी तरह समझते हैं। उल्लेखनीय है कि हार्दिक टी20 विश्व कप में फॉर्म और फिटनेस दोनों के साथ संघर्ष करते नजर आए थे। ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हार्दिक ने विश्व कप में पांच पारियों में महज 69 रन ही बनाए और अनफिट होने से 4 ओवर ही डाल पाए। न्यूजीलैंड सीरीज में हार्दिक की जगह वेंकटेश अय्यर को मौका दिया गया है, जो आईपीएल-14 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काफी सफल रहे थे।

lokesh rahul,yuzvendra chahal,gary stead,hardik pandya,rohit sharma,lockie ferguson,sports news in hindi

युजवेंद्र चहल का रोहित शर्मा के साथ रहा है दिल का रिश्ता

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्हें टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया था, जिसके बाद चयनकर्ताओं की काफी आलोचना हुई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले चहल ने नए कप्तान रोहित शर्मा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। चहल ने रोहित के साथ अपनी बोन्डिंग को लेकर कहा है कि हम दोनों जब भी साथ होते हैं, मस्ती-मजाक करते हुए देखे जाते हैं। उनके साथ मेरा हमेशा से दिल का रिश्ता रहा है।

जब भी हम मैदान पर होते हैं, मैं हमेशा उनके साथ अपने विचार शेयर करता हूं जैसे कि 2019 वर्ल्ड कप में हमने कुलदीप यादव को बाबर आजम को एक निश्चित छोर से गेंदबाजी करने का सुझाव दिया और उन्होंने आउट किया। हमारा रिश्ता मैदान के बाहर भी बहुत अच्छा हैं। रोहित भैया और रितिका भाभी दोनों ने हमेशा मुझे छोटे भाई जैसा माना है। हम हमेशा साथ में डिनर पर जाते थे। अच्छी बोन्डिंग होने से मैदान पर भी मदद मिलती है। उल्लेखनीय है कि टी20 में चहल की जगह राहुल चाहर को लिया गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने को मौका नहीं मिला। चाहर की जगह वरुण चक्रवर्ती और अश्विन को वरीयता दी गई थी।

lokesh rahul,yuzvendra chahal,gary stead,hardik pandya,rohit sharma,lockie ferguson,sports news in hindi

टीम से जुड़ने को तैयार हैं लॉकी फर्ग्यूसन : गैरी स्टीड

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उनकी टीम ‘कठिन और चुनौतीपूर्ण’ स्पर्धा के लिए तैयार है। स्टीड ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा कि मेरी याद में यह पहली बार है जब हम टी20 विश्व कप के तुरंत बाद एक और सीरीज खेलने के लिए इतनी जल्दी पहुंच गए हैं। निश्चित तौर पर यह मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जो भी हो, यह हमारे सामने है। हमारे 9 से 10 खिलाड़ी पहले से ही भारत में हैं जो दो टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि हम अपना स्तर ऊंचा कर भारत के खिलाफ वास्तव में शानदार प्रदर्शन कर सकेंगे।

चोट के कारण विश्व कप से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन की बात करें तो वे वापसी के करीब हैं। हम बस यह सुनिश्चित करेंगे कि वे वहां आराम से पहुंचे और यात्रा के दौरान को समस्या न हो। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो हमारे लिए शानदार रहेगा। उल्लेखनीय है कि फर्ग्यूसन आईपीएल में कोलकाता टीम के सदस्य थे। वे विश्व कप की शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे और काइल मिल्स ने उनकी जगह ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत