न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 रैंकिंग में राहुल को फायदा, जानें-टीम इंडिया में चुने जाने पर वेंकटेश अय्यर और आवेश खान की रिएक्शन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को टी20 रैंकिंग की घोषणा की। भारत के लोकेश राहुल को टी20 विश्व कप में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 8:45:28

T20 रैंकिंग में राहुल को फायदा, जानें-टीम इंडिया में चुने जाने पर वेंकटेश अय्यर और आवेश खान की रिएक्शन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को टी20 रैंकिंग की घोषणा की। भारत के लोकेश राहुल को टी20 विश्व कप में बेहतरीन फॉर्म दिखाने का फायदा हुआ है। वे तीन स्थान के फायदे के साथ 8वें से 5वें नंबर पर आ गए हैं। राहुल ने नामीबिया के खिलाफ अंतिम मैच में नाबाद अर्धशतक जमाया था। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को नुकसान हुआ और वे चौथे नंबर से 8वें पायदान पर फिसल गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडम मार्करम को तीन स्थान का लाभ हुआ है और वे तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम नं.1 तथा इंग्लैंड के डेविड मलान नं.2 पोजिशन पर काबिज हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वे चौथे स्थान पर फिसल गए। गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा पहले नंबर पर बरकरार हैं। टॉप-6 गेंदबाज स्पिनर हैं। इसके साथ ऑलराउंडर रैंकिंग की बात करें तो अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पहले नंबर पर आ गए हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले से दूसरे स्थान पर खिसक गए। शाकिब चोट के कारण विश्व कप के बीच से ही बाहर हो गए थे।

t20 world cup,lokesh rahul,rohit sharma,venkatesh iyer,avesh khan,sports news in hindi

विराट भाई के सुझावों को रखूंगा याद : वेंकटेश

यूएई में खेले गए आईपीएल-14 के दूसरे फेज में दमदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। वेंकटेश ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलते हुए 370 रन बनाने के साथ तीन विकेट लिए थे। भारतीय टीम में चयन के बाद वेंकटेश ने कहा कि मैं विराट भाई के उन सुझावों को हमेशा याद रखूंगा, जो उन्होंने आईपीएल के दौरान दिए थे। मैं रोहित भाई के नेतृत्व में खेलने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। अब तक वर्कलोड मैनेजमेंट अच्छा रहा है।

मैं ऑलराउंडर हूं इसलिए मुझे खेल के दोनों पहलुओं पर बराबर ध्यान देना पड़ता है। अगर आपको भारत के लिए खेलना है तो आपको सभी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा और यही कारण है कि मैंने दोनों विभागों पर काफी काम किया है। मैं कहना चाहूंगा कि यह सिर्फ आईपीएल नहीं था जिसने मुझे विश्वास दिया कि मैं देश का प्रतिनिधित्व करूंगा। जब भी मैं अपने राज्य मध्यप्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली खेलता था तो मुझे हमेशा पता था कि अगर मैं घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन जारी रखूंगा तो एक दिन मैं भारत के लिए खेलूंगा।

t20 world cup,lokesh rahul,rohit sharma,venkatesh iyer,avesh khan,sports news in hindi

आवेश ने अमय खुरासिया सहित इन क्रिकेटर्स को दिया श्रेय

भारतीय टीम में चुने गए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान ने बुधवार को कहा कि देश की नुमाइंदगी का उनका सपना आखिरकार पूरा हो गया है। आवेश अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर तीन महीने बाद बुधवार सुबह ही इंदौर लौटे। आवेश आईपीएल-14 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। 24 वर्षीय आवेश ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले और वह इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत करता है।

मेरा यह सपना अब पूरा हो गया है। पिछली घरेलू प्रतियोगिताओं और आईपीएल में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे मुझे भारतीय टीम में जगह बनाने में मदद मिली। मुझे बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था और पेशेवर क्रिकेटर ही बनना चाहता था। आवेश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अमय खुरासिया, चंद्रकांत पंडित, देवेंद्र बुंदेला और अब्बास अली जैसे पूर्व क्रिकेटरों को दिया जिन्होंने उनकी काबिलियत को पहचाना और मार्गदर्शन के जरिये इसे तराशा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत