न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रहाणे, श्रेयस या हनुमा के सवाल पर ऐसा बोले राहुल! मैक्ग्रा को पसंद नहीं आ रहा याराना, इन्हें दिया दोष

भारतीय टीम इस बार दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 9:12:22

रहाणे, श्रेयस या हनुमा के सवाल पर ऐसा बोले राहुल! मैक्ग्रा को पसंद नहीं आ रहा याराना, इन्हें दिया दोष

भारतीय टीम इस बार दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाना है। इससे पहले आएदिन क्रिकेट विशेषज्ञों के बयान सामने आ रहे हैं। साथ ही दोनों टीमों के क्रिकेटर्स भी तैयारियों के साथ रणनीति के बारे में बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को टीम इंडिया के नए उपकप्तान व दाएं हाथ के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (29) ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय टीम ने 2018 के पिछले दौरे की तुलना में इस बार अच्छी तैयारी की है। यहां जल्दी आने से हमें अच्छी तैयारी करने में मदद मिली है। हम समझते हैं कि किसी भी विदेशी सीरीज में टीम को अच्छी शुरुआत देना एक बल्लेबाज के रूप में सबसे महत्वपूर्ण बात है।

पिछली बार मेरा दक्षिण अफ्रीका का पहला दौरा था। इसलिए मुझे नहीं पता था कि इन परिस्थितियों को कैसे संभालना है। उम्मीद है कि पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल और मैं अच्छी शुरुआत करेंगे। यहां की गति और उछाल देश के अन्य सभी स्थानों से अलग है। मेरा ध्यान नई गेंद से 30-35 ओवरों में विकेट नहीं देने पर होगा। जब राहुल से पूछा गया कि पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर व हनुमा विहारी में से किसे मौका दिया जाएगा तो उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्दी ही बात की जाएगी। यह एक बहुत कठिन फैसला है। रहाणे ने भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं, जिनमें मेलबोर्न और हाल ही में लॉर्ड्स भी शामिल है। वे हमारे लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं। श्रेयस ने मौके का फायदा उठाया। हनुमा ने भी हमारे लिए ऐसा ही किया है।

lokesh rahul,india,south africa,test series,glenn mcgrath,ashes series,australia,england,sports news in hindi

मैक्ग्रा को एशेज में खल रही प्रतिस्पर्धी भावना की कमी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा अपनी सटीक लाइन लेंथ के लिए जाने जाते थे। उन्हें खेलना कभी किसी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहा। फिलहाल उनकी कंगारू टीम अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की एशेज सीरीज खेलने में व्यस्त है। मेजबान टीम ने ब्रिसबेन और एडिलेड में शानदार जीत दर्ज कर 2-0 से बढ़त बना ली है। तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबोर्न में खेला जाएगा। अब मैक्ग्रा ने बड़ी रिएक्शन दी है। वे एशेज के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के मैदान पर मजाकिया अंदाज से खुश नहीं हैं और इसके लिए आईपीएल और बिग बैश लीग (बीबीएल) को दोषी ठहराया है। उनका मानना है कि इन लीगों ने प्रतिस्पर्धी भावना को खत्म कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन के साथ मजाक करता देखा गया, जबकि तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने मिशेल स्टार्क के साथ बातचीत की। मैक्ग्रा ने कहा कि आईपीएल-बीबीएल के कारण ये खिलाड़ी एक-दूसरे से अच्छी तरह से परिचित हैं।

आप बल्लेबाजों और गेंदबाजों को मजाक करते हुए देखते हैं, लेकिन मैं एशेज के बीच में कुछ प्रतिस्पर्धी भावनाओं को देखना चाहता हूं। हर बार जब आप इंग्लिश या ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में से किसी एक का साक्षात्कार सुनते हैं, तो वे एक उपनाम का प्रयोग करते हैं। जैसे ब्रॉडी, जिमी और केज। मैंने अगले दिन पूछा कि ये केज कौन है? ओह, एलेक्स केरी। जब हम खेलते थे तो ऐसा नहीं था, लेकिन आज खिलाड़ी एक-दूसरे से कुछ ज्यादा ही परिचित हो गए हैं। ये सभी नजदीकियां एशेज में प्रतिस्पर्धा की भावना को खत्म कर रही हैं, जो कि दुनिया की सबसे खतरनाक प्रतिस्पर्धा वाली सीरीज में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत