न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोच द्रविड़ ने इन बातों के लिए की कोहली की प्रशंसा, मेलबोर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित

सेंचुरियन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने टीम की तैयारियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 12:00:24

कोच द्रविड़ ने इन बातों के लिए की कोहली की प्रशंसा, मेलबोर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित

सेंचुरियन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने टीम की तैयारियों को लेकर बात की है। साथ ही द्रविड़ ने कप्तान विराट कोहली को लेकर भी अपनी राय रखी। बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ ने कहा कि जब कोहली ने डेब्यू किया था, तो मैं वहां था और उनके साथ बैटिंग भी की थी। कोहली दस साल में बतौर खिलाड़ी और व्यक्ति काफी मैच्योर हो गए हैं। कोहली ने शानदार अगुवाई की। उनके साथ टीम को सफलता मिली। वे ही टीम में फिटनेस का कल्चर लाए। पहले ये बाहर से देखने को मिलता था लेकिन अब उनके साथ काम करने का मौका मिला है।

मैं पहले से ही मौजूदा टीम के कई खिलाड़ियों को जानता हूं, ऐसे में अभी सभी के साथ एक रेशो की तरह काम चल रहा है। कई सपोर्ट स्टाफ के मेंबर नए हैं, ऐसे में अभी हम कुछ भी थोपने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। कई खिलाड़ी चोटिल होने के बावजूद हमारी बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है, कई तरह की मजबूतियां टीम में हैं। अंतिम एकादश को लेकर आपको कड़े फैसले लेने पड़ते हैं, लेकिन वो हर खिलाड़ी समझता है। द्रविड़ ने इस दौरान करियर की भी बात की और याद किया कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक भी जड़ा था। साथ ही 2003 का वर्ल्ड कप फाइनल भी खेला था।

virat kohli,rahul dravid,india,south africa,test series,england,australia,ashes series,sports news in hindi

बॉक्सिंग डे टेस्ट : इंग्लैंड ने 4 और ऑस्ट्रेलिया ने 2 बदलाव किए

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने रविवार (26 दिसंबर) से मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होने वाले पांच मैच की एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए टीम घोषित कर दी है। इंग्लैंड ने अंतिम एकादश में चार बदलाव किए हैं। इंग्लैंड ब्रिसबेन में पहले टेस्ट में 9 विकेट और एडिलेड में दूसरे टेस्ट में 275 रन से हार गया था। बल्लेबाज ओली पोप और रोरी बर्न्स ने पहले दो टेस्ट में क्रमश: 48 और 51 रन ही बनाए। उनकी जगह जैक क्रॉली और जॉनी बेयरस्टो को चुना गया है। गेंदबाजी विभाग में भी दो बदलाव हुए हैं। क्रिस वोक्स व स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह जैक लीच व मार्क वुड को मौका मिला है। वोक्स ने सिर्फ तीन विकेट लिए, जबकि दूसरा ही टेस्ट खेले ब्रॉड को दो ही विकेट मिले थे।

इंग्लैंड : हसीब हमीद, जैक क्रॉली, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

ऑस्ट्रेलिया ने भी टेस्ट के एक दिन पहले ही टीम घोषित कर दी। तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड डेब्यू करेंगे। वे 14 वनडे और तीन टी20 मैच खेल चुके हैं। कप्तान पैट कमिंस की वापसी हुई है, जो पिछला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। कमिंस की अनुपस्थिति में एडिलेड में स्मिथ ने कप्तानी की थी। कमिंस और बोलैंड को झाई रिचर्डसन और माइकल नेसर की जगह शामिल किया गया है। रिचर्डसन ने पिछले टेस्ट में पांच विकेट लिए थे।

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत