Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विलियमसन नहीं खेलेंगे T20 सीरीज, IPL-14 में इसलिए बाहर रहे वार्नर, इन शहरों में होगा अगला T20 WC

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। दो मैच की टेस्ट सीरीज पर फोकस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 12:09:33

विलियमसन नहीं खेलेंगे T20 सीरीज, IPL-14 में इसलिए बाहर रहे वार्नर, इन शहरों में होगा अगला T20 WC

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। दो मैच की टेस्ट सीरीज पर फोकस करने के लिए विलियमसन ने यह फैसला किया है। विलियमसन की जगह दाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी कीवी टीम की कमान संभालेंगे। विलियमसन ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 85 रन की तगड़ी पारी खेली थी। ऐसे में उनकी गैर मौजूदगी न्यूजीलैंड के प्रदर्शन पर असर डाल सकती है। न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम सोमवार शाम को जयपुर पहुंच चुकी है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने एक बयान में कहा कि टिम साउदी कप्तानी करेंगे। ऑलराउंडर काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और स्पिनर मिशेल सेंटनर दोनों सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे। लॉकी फर्ग्यूसन के फिट होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पहला टी20 मैच 17 नवंबर को जयपुर, दूसरा 19 को रांची और तीसरा 21 को कोलकाता में होगा। पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर तथा दूसरा टेस्ट 3 दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा।


kane williamson,david warner,t20 world cup,australia,t20 series,ipl-14,sports news in hindi सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच हैडिन ने बताया कारण

सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने खुलासा किया है कि आईपीएल-14 के दौरान डेविड वार्नर को बाहर करने का फैसला क्रिकेट से संबंधित नहीं था। हैडिन ने ग्रेड क्रिकेटर्स पॉडकास्ट में कहा कि मैं आपको बताता हूं कि यह क्रिकेट का फैसला नहीं था कि वार्नर हैदराबाद के लिए नहीं खेल रहे थे। मुझे लगता है कि आपको वार्नर के साथ एक चीज का एहसास होना चाहिए कि वे आउट ऑफ फॉर्म नहीं थे। वे मैच प्रैक्टिस से बाहर थे।

उनके पास एक लंबा ब्रेक था, वे बांग्लादेश या वेस्टइंडीज नहीं गए, लेकिन उनका वह समय वास्तव में अच्छे समय में बदल गया। वे गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे थे। परिस्थितियां हमारे नियंत्रण से बाहर थीं, यहां तक कि कोचिंग स्टाफ भी। उल्लेखनीय है कि आइपीएल-14 के अधिकतर मुकाबलों में बाहर बैठे वार्नर ने टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता। उन्होंने तीन अर्धशतक के साथ 289 रन बनाए। फाइनल में 53 रन की पारी खेली।


kane williamson,david warner,t20 world cup,australia,t20 series,ipl-14,sports news in hindi ऑस्ट्रेलिया में 2022 में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक होगा टी20 विश्व कप

अभी-अभी 7वां टी20 विश्व कप खत्म हुआ है। दुबई में रविवार को खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंद पहली बार यह खिताब जीता। अगले साल ऑस्ट्रेलिया के पास एक और ट्रॉफी जीतने का मौका है क्योंकि 8वां टी20 विश्व कप वहीं पर खेला जाना है। इस बीच 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच होने वाले विश्व कप के लिए सात मेजबान शहरों की घोषणा कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट में 45 मैच खेले जाएंगे जिनकी मेजबानी एडीलेड, ब्रिस्बेन, जीलांग, होबार्ट, मेलबोर्न, पर्थ और सिडनी करेंगे। माना जा रहा है कि जीलांग और होबार्ट में राउंड एक के मैच होंगे।

फाइनल मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) तथा सेमीफाइनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) और एडीलेड ओवल में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश व अफगानिस्तान सीधे सुपर-12 में पहुंच चुके हैं। यूएई में विश्व कप खेलने वाले नामीबिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को पहले चरण में खेलना होगा। पहले चरण की चार अन्य टीमों का फैसला दो क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से होगा। पहला टूर्नामेंट फरवरी में ओमान में जबकि दूसरा जून–जुलाई में जिम्बाब्वे में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology