न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेस्ट सीरीज में लगातार तीसरा शतक जमाकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, देखें…

इंग्लैंड के कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। वे भारत के खिलाफ जारी पांच मैच की टेस्ट सीरीज में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 11:49:47

टेस्ट सीरीज में लगातार तीसरा शतक जमाकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, देखें…

इंग्लैंड के कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। वे भारत के खिलाफ जारी पांच मैच की टेस्ट सीरीज में गेंदबाजों के सामने क्रीज पर चीन की दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं। उन्हें अंगद के पैर की तरह टस से मस नहीं किया जा सकता। रूट ने हेडिंग्ले में जारी टेस्ट में एक और सैकड़ा उड़ा दिया। उन्होंने 121 रन की पारी खेली। रूट का सीरीज में लगातार तीसरा शतक है।

नॉटिंघम में रूट ने 109 और लॉर्ड्स में नाबाद 180 रन जुटाए थे। रूट ने खेल के तीसरे दिन गुरुवार को कई रिकॉर्ड अपनी झोली में डाल लिए। रूट दुनिया के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने एक ही साल में लगातार तीन टेस्ट शतक ठोकने का कारनामा दो बार किया है। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2 शतक लगाए थे और इसके बाद भारत के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में चेन्नई में शतक लगाकर हैट्रिक पूरी की थी।

`

रूट ने इस मामले में मियांदाद को पछाड़ा

रूट अब भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूट के 41 पारियों में 2230 रन हो गए हैं। मियांदाद के 39 पारियों में 2228 रन थे। रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है। पोंटिंग ने 51 पारियों में 2555 रन बनाए। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक (54 पारियां, 2431 रन) और तीसरे पर वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड (44 पारी, 2344 रन) हैं।

रूट ने की इन चार दिग्गजों की बराबरी

यह रूट का भारत के खिलाफ 8वां टेस्ट शतक है। वे इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग व स्टीवन स्मिथ और वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स व गैरी सोबर्स की बराबरी पर पहुंच गए। रूट इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज हैं जिसने भारत के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में चार शतक ठोके हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाज एवर्टन वीक्स, क्लाइव लॉयड, शिवनारायण चंद्रपॉल और दक्षिण अफ्रीका के एक बल्लेबाज हाशिम अमला ने ये कारनामा किया है। रूट इंग्लैंड के ही एलेस्टर कुक को पछाड़ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए। कुक ने साल 2015 में 1364 रन बनाए थे, जबकि रूट के 1398 रन हो गए हैं।

रूट ने तीसरी बार किया यह कमाल

रूट ने इस सीजन में 6 शतकों की मदद से 1398 रन जुटाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 69.90 है। रूट दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 1350 से ज्यादा रन बनाने का कमाल तीन बार किया है। रूट ने मौजूदा सीरीज में 500 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। रूट ने दूसरी बार भारत के खिलाफ यह कमाल किया। इंग्लैंड का दूसरा कोई बल्लेबाज ये उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत