न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन दो कारणों से यादगार बन गया बुमराह का 100वां विकेट, इस दिग्गज ने पंत को दी यह सलाह

दाएं हाथ के प्रतिभावान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के द ओवल में चौथे टेस्ट के पांचवें दिन खास उपलब्धि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 7:52:42

इन दो कारणों से यादगार बन गया बुमराह का 100वां विकेट, इस दिग्गज ने पंत को दी यह सलाह

दाएं हाथ के प्रतिभावान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के द ओवल में चौथे टेस्ट के पांचवें दिन खास उपलब्धि हासिल की। 27 वर्षीय बुमराह ने टेस्ट में विकेटों का सैकड़ा पूरा कर लिया। वे मध्यक्रम के बल्लेबाज ओली पोप को बोल्ड कर इस जादुई आंकड़े तक पहुंचे। खास बात ये है कि बुमराह ने अपना पहला टेस्ट विकेट भी बोल्ड करके लिया था।

बुमराह ने अपना पहला विकेट जनवरी 2018 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के रूप में लिया था। इसके अलावा बुमराह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 100 विकेट झटकने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने 24वें टेस्ट की 46वीं पारी में यह कमाल किया। बुमराह ने कपिल देव का रिकॉर्ड (25 टेस्ट) तोड़ा। इस मामले में शीर्ष पर भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम दर्ज है जिन्होंने महज 18 टेस्ट में 100 विकेट चटका दिए थे।

jasprit bumrah,fast bowler jasprit bumrah,bumrah 100 test wickets,rishabh pant,madanlal,india,england,india vs england,sports news in hindi

आईसीसी बेस्ट प्लेयर के लिए नामांकित हुए बुमराह, इन दो से है टक्कर

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह को अगस्त के ‘आईसीसी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। बुमराह के अलावा पुरुष वर्ग में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी भी नामांकित हैं। महिला वर्ग में थाईलैंड की नत्ताया बूचाथाम, आयरलैंड की गैबी लुईस और ऐमियर रिचर्डसन को नामांकन मिला है। बुमराह ने पहले टेस्ट में 9 विकेट लिए। इसके बाद दूसरे टेस्ट में मोहम्मद शमी के साथ 9वें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। रूट ने शुरुआती तीनों टेस्ट में शतक जमाए और रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे। आफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट में 18 विकेट लिए।

jasprit bumrah,fast bowler jasprit bumrah,bumrah 100 test wickets,rishabh pant,madanlal,india,england,india vs england,sports news in hindi

पंत को ज्यादा उछलकूद करने की जरूरत नहीं : मदनलाल

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मदनलाल ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को लेकर बयान दिया है। मदनलाल ने कहा कि पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और उन्हें विकेट पर और समय बिताने की जरूरत है। पंत को हर गेंद पर शॉट नहीं मारना है और उछलकूद करने की जरूरत नहीं है। वे एक अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए। पंत ने 106 गेंदों पर 50 रन बनाए। वे मोईन अली को बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इस पर मदनलाल ने कहा है कि अगर आप अच्छी गेंद पर आउट हो रहे हो तो अच्छी बात है लेकिन विकेट तोहफे में देना अच्छी बात नहीं है। जिस तरह से उन्होंने खेला मैं उससे प्रभावित हुआ। ऐसे ही आप टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हो या फिर कोई भी फॉर्मेट।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत