न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024 से चोट के चलते बाहर हुए जेसन होल्डर, टीम में शामिल हुआ बाएँ हाथ का तेज गेंदबाज

वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर चोट के कारण अपनी सरजमीं पर होने वाले टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 27 May 2024 12:21:29

T20WC 2024 से चोट के चलते बाहर हुए जेसन होल्डर, टीम में शामिल हुआ बाएँ हाथ का तेज गेंदबाज

आगामी 1 जून से वेस्ट इंडीज और अमेरिका के सह-सहयोग में आयोजित होने जा रहे T20WC 2024 की वेस्टइंडीज टीम को अपने अभियान से पहले एक बड़ा झटका लगा है। वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर चोट के कारण अपनी सरजमीं पर होने वाले टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय को होल्डर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

जेसन होल्डर को काउंटी क्रिकेट खेलते समय चोट लगी थी। उनको कहां चोट लगी और कब तक वे इससे उबरेंगे, इसके बारे में क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कुछ भी जानकारी नहीं दी है। मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा, "जेसन होल्डर हमारे सेटअप में एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनकी अनुपस्थिति निस्संदेह मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह महसूस की जाएगी। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही पूरी तरह से फिट होकर वापसी करेंगे।"

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने पांच रिजर्व खिलाड़ियों का एक पूल भी बनाया है, जो T20WC 2024 के दौरान टीम के इर्द-गिर्द रहेगा और जरूरत पड़ने पर या बाद में किसी को चोट लगने की स्थिति में उनको फाइनल 15 में शामिल कर लिया जाएगा। टी20 विश्व कप के सह मेजबान और दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम अपने अभियान की शुरुआत 2 जून से करने वाली है। पहला मैच वेस्टइंडीज का पापुआ न्यूगिनी के खिलाफ है।

टीम वेस्टइंडीज

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शाई होप, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, ओबेद मैककॉय, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती और शेरफेन रदरफोर्ड

रिजर्व प्लेयर्स: काइल मेयर्स, मैथ्यू फोर्डे, फैबियन एलन, हेडन वॉल्श और आंद्रे फ्लेचर।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल