न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चौथे टेस्ट में एंडरसन को दिया जाएगा आराम! इन्होंने कहा, पंत की जगह राहुल से कराएं विकेटकीपिंग

इंग्लैंड के दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। एंडरसन फिलहाल अपने ही घर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 12:08:17

चौथे टेस्ट में एंडरसन को दिया जाएगा आराम! इन्होंने कहा, पंत की जगह राहुल से कराएं विकेटकीपिंग

इंग्लैंड के दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। एंडरसन फिलहाल अपने ही घर में भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। हालांकि 2 सितंबर से द ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट में भारत एंडरसन के कहर से बच सकता है। दरअसल इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं।

सिल्वरवुड के मुताबिक एंडरसन को आराम देकर फिर मैनचेस्टर में होने वाले 5वें टेस्ट में उनकी वापसी कराई जा सकती है। 39 साल के एंडरसन ने शुरुआती 3 टेस्ट में 116.3 ओवर डाले हैं। सिल्वरवुड ने कहा कि एंडरसन ने हमारे लिए काफी कुछ किया है। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है उनकी देखभाल करना, लेकिन मैं अभी कोई फैसला नहीं बता सकता।

पांचवें टेस्ट के बाद संन्यास ले लेगें एंडरसन : हार्मिसन

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने एंडरसन को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। हार्मिसन को लगता है कि भारत के खिलाफ पांचवां टेस्ट एंडरसन के करियर का आखिरी टेस्ट होगा, इसके बाद व संन्यास ले लेंगे। हार्मिसन का मानना है कि एंडरसन ने भारत के खिलाफ शानदार परफॉर्मेंस किया है। उनके संन्यास का यह अच्छा समय है।

इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि एंडरसन दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली को परेशान करते हुए अपने करियर का अंत कर रहे हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड एंडरसन का होम ग्राउंड है, ऐसे में इससे बेहतर अंत किसी भी खिलाड़ी का नहीं हो सकता है। भारत के खिलाफ सीरीज के बाद इंग्लैंड को दिसंबर में एशेज सीरीज खेलनी है। ऐसे में लंबा समय है। यही अच्छा समय है एंडरसन के लिए कि वे बेहतरीन फॉर्म में रहकर करियर का अंत करें।

james anderson,brad hogg,fourth test,india,england,india vs england,headingley test,third test,steve harmison,sports news in hindi

हॉग ने बताई पंत की तकनीक में खामी

भारतीय विकेटकीपर और बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जबरदस्त धूम मचाई थी। हालांकि मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर वे काफी फीके नजर आ रहे हैं। पंत तीन टेस्ट की पांच पारियों में 87 रन ही बना सके हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर ब्रेड हॉग का मानना है कि भारत को चौथे टेस्ट मैच में लोकेश राहुल से विकेटकीपिंग करानी चाहिए।

अपने यूट्यूब चैनल में हॉग ने कहा कि अगर आप ऑस्ट्रेलिया सीरीज को देखें तो पंत बल्लेबाजी का आक्रामक ब्रांड हैं। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से निभाया है। जब गेंद इंग्लैंड में मूव हो रही होती है तो उनकी तकनीक सामने आती है और वे दिखाती है कि उन विशेष परिस्थितियों के अनुकूल नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि राहुल के लिए बड़ी चुनौती होगी कि उन्हें ओपन भी करना होगा और कीपिंग भी करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत