Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ODI में 2000 रन व 200 विकेट लेने वाले जडेजा बने दूसरे खिलाड़ी, कपिल देव हैं नम्बर 1

रविंद्र जडेजा ने वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह इस मुकाम को छूने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 11:00:44

ODI में 2000 रन व 200 विकेट लेने वाले जडेजा बने दूसरे खिलाड़ी, कपिल देव हैं नम्बर 1

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के सुपर 4 का आखिरी मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुक़ाबले में भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। जडेजा ने वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे वनडे में 200 विकेट के साथ 2 हज़ार रन बनाने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं।

बांग्लादेश की पारी के 35वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने शमीम हुसैन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इस विकेट के साथ वनडे में जडेजा के 200 विकेट पूरे कर लिए। वह इस मुकाम को छूने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज हैं। जडेजा ने 182 वनडे की 175 पारियों में यह कारनामा किया है। इससे पहले अनिल कुंबले ने 269 मैच में 337 विकेट, जवागल श्रीनाथ ने 229 मैच में 315 विकेट, अजीत अगरकर ने 191 मैच में 288 विकेट, जहीर खान ने 194 मैच में 282 विकेट, हरभजन सिंह ने 234 मैच में 269 विकेट और कपिल देव 225 मैच में 253 विकेट लिए हैं।
इतना ही नहीं वनडे में 2 हज़ार रन और 200 विकेट लेने वाले जडेजा दूसरे भारतीय ऑलराउंडर हैं। उनसे पहले यह काम पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी कपिल देव कर चुके हैं। जडेजा के नाम वनडे क्रिकेट में बिना शतक जमाए 8वें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

जडेजा ने 8 फरवरी, 2009 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में वनडे डेब्यू किया था। वह 181 वनडे की 123 पारियों में अब तक 32.22 की औसत और 84.27 की स्ट्राइक रेट से 2,578 रन बनाए हैं। उन्होंने 67 टेस्ट की 128 पारियों में 275 विकेट झटके हैं और 98 पारियों में 2,804 रन बनाए हैं। वहीं 64 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 51 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही इस प्रारूप में उन्होंने 457 रन भी बनाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology