न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे अय्यर, भरोसा नहीं दिखाएगा टीम मैनेजमेंट : गंभीर

गंभीर ने कहा कि श्रेयस अय्यर ने लंबे समय बाद वापसी की और फिर एक मैच बाद ही अनफिट हो गए। उन्होंने कहा कि अय्यर वर्ल्ड कप हिस्सा नहीं होंगे। इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा नहीं दिखाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 3:23:35

विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे अय्यर, भरोसा नहीं दिखाएगा टीम मैनेजमेंट : गंभीर

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के सुपर -4 स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ में जकड़न के कारण बाहर हो गए थे। चोट से वापसी के तुरंत बाद वह फिर अनफिट हो गए। पहले भी उन्हें पीठ में ही परेशानी थी, जिसकी उन्होंने सर्जरी कराई थी। श्रेयस अय्यर इसके बाद पूरे एशिया कप में नहीं खेले। फाइनल में श्रीलंका के हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि श्रेयस 99 फीसदी फिट हैं।

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप टीम में श्रेयस अय्यर के चयन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि कहीं बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) ने श्रेयस अय्यर को फिटनेस क्लीयरेंस देने में जल्दबाजी तो नहीं की? गंभीर ने कहा कि श्रेयस अय्यर ने लंबे समय बाद वापसी की और फिर एक मैच बाद ही अनफिट हो गए। उन्होंने कहा कि अय्यर वर्ल्ड कप हिस्सा नहीं होंगे। इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा नहीं दिखाएगी।

श्रेयस अय्यर को लेकर गौतम गंभीर ने क्या कहा?

श्रेयस अय्यर को लेकर गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स को लेकर कहा, “यह चिंता का विषय है। आप इतने लंबे समय तक बाहर थे और फिर एशिया कप के लिए लौटते हैं, एक मैच खेलते हैं और फिर अनफिट हो जाते हैं। मुझे नहीं लगता कि इसके बाद टीम प्रबंधन उन्हें इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए चुनेगा। आप आने वाले दिनों में देखेंगे कि अय्यर विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह कोई और लेगा। आपको विश्व कप में हमेशा फिट खिलाड़ियों के साथ जाना चाहिए।”

नहीं पता वर्तमान में फॉर्म कैसी है

गौतम गंभीर ने कहा, प्रदर्शन एक अलग चीज है। कल्पना कीजिए कि यदि कोई खिलाड़ी ऐंठन या किसी अन्य चीज से पीड़ित है तो आपको उसका रिप्लेसमेंट नहीं मिल सकता है। तो अगर अय्यर इस टूर्नामेंट में फिट नहीं हो पाए हैं तो उनकी चोट के कारण उनका वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना बहुत मुश्किल है और फिर हमें यह भी नहीं पता कि वर्तमान में फॉर्म कैसी है।

गौतम गंभीर ने एनसीए पर उठाए सवाल

गौतम गंभीर ने कहा, “उनका जो भी फॉर्म था, वह 7-8 महीने पहले था जिसके बाद उन्होंने केवल एक ही मैच खेला। इसलिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर सवाल उठाना ही है तो एनसीए से पूछें क्योंकि वह इतने महीनों तक वहीं थे और फिर उन्हें वहां से मंजूरी भी मिल गई। कौन जानता है शायद उन्होंने उसे बहुत जल्दी क्लीयर कर दिया हो?”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल