न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी था कि मैं अपने चिर परिचित अंदाज में खेलूं: जोस बटलर

मैं फॉर्म के लिए जूझ रहा था। खराब फॉर्म से तंग आ गया था। अब यह जरूरी हो गया था कि अपने चिर परिचित अंदाज में खेलूं।'' अपनी इस पारी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने कहा, ''बहुत खुश हूं। इस तरह की उपलब्धियों से अच्छा लगता है। पिछला कुछ समय काफी खराब था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 4:54:51

जरूरी था कि मैं अपने चिर परिचित अंदाज में खेलूं: जोस बटलर

इंग्लैंड के कप्तान और बल्लेबाज जोस बटकर का बल्ला लम्बे समय से खामोश था। जोस बटलर स्वयं अपने प्रदर्शन से तंग हो चुके थे। वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। अपनी इस स्थिति पर उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच को जीतने के बाद बीबीसी से बातचीत में स्पष्ट किया है।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा है कि वह अपने खराब फॉर्म से आजिज आ चुके थे और अब अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी हो गया था। वनडे विश्व कप में फॉर्म के लिए जूझते रहे बटलर ने सितंबर के बाद से पहला अर्धशतक जमाया। उनके 45 गेंद में नाबाद 58 रन की मदद से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में छह विकेट से हराया।

बटलर ने बीबीसी से कहा, ''मैं फॉर्म के लिए जूझ रहा था। खराब फॉर्म से तंग आ गया था। अब यह जरूरी हो गया था कि अपने चिर परिचित अंदाज में खेलूं।'' अपनी इस पारी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने कहा, ''बहुत खुश हूं। इस तरह की उपलब्धियों से अच्छा लगता है। पिछला कुछ समय काफी खराब था।''

बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीता था। इस साल वनडे विश्व कप में गत चैम्पियन टीम हालांकि सातवें स्थान पर रही। मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा था और मेजबान टीम 40 ओवर में 202 रन पर आउट हो गई। वहीं जैक्स के दूसरे अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने 33 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए पहले मैच में नाबाद 109 रन बनाने वाले शाई होप ने 68 रन की पारी खेली। एक समय सात ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 23 रन था लेकिन होप ने शेरफान रदरफोर्ड (63) के साथ 129 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। उन्होंने 44 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 68 गेंद में 68 रन बनाए। रदरफोर्ड ने 71 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

जवाब में जैक्स ने फिल साल्ट (21) के साथ 50 रन की साझेदारी की और 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड के जाक क्रॉउले और बेन डकेट जल्दी आउट हो गए लेकिन हेनरी ब्रूक और जोस बटलर ने 17.1 ओवर बाकी रहते टीम को जीत दिलाई। बटलर 58 रन बनाकर और ब्रूक 43 के स्कोर पर नाबाद रहे। बटलर ने 36 रन पूरे होते ही वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लिए। इससे पहले शुरूआती वनडे में होप इस आंकड़े तक पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत